सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bank managers who do not give loans have been called to account.

Bijnor News: ऋण नहीं देने वाले बैंक प्रबंधकों का जवाब तलब

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bank managers who do not give loans have been called to account.
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में सीएम युवा उद्यमी विकास योजना के तहत युवाओं को ऋण देने में ज्यादातर बैंक उदासीनता दिखा रहे हैं। ऐसे में योजना के तहत ऋण नहीं देने वाले बैंक प्रबंधकों का एलडीएम ने जवाब तलब किया है।
Trending Videos


उद्योग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में करीब 1580 युवाओं को योजना के तहत ऋण नहीं मिल पाया है। जबकि, विभाग की ओर से बैंकों को फाइल भेज दी गई है। काफी युवा ऋण नहीं मिलने पर बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। अब लीड बैंक मैनेजर अखिल कुमार सिंह ने बैंकों प्रबंधकों का जवाब तलब किया है। उन्होंने बताया कि किन कारणों से युवाओं को योजना के तहत ऋण वितरण नहीं किया जा रहा है। बिंदुवार सभी से जवाब मांगा गया है। अखिल कुमार सिंह का कहना है कि सभी बैंक ऋण वितरण कर रहे हैं। बैंक प्रबंधक आवेदन में कमियों को दूर कराने के बाद ही ऋण वितरण करते हैं। किसी भी पात्र को परेशान न किया जाए। इसके निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed