{"_id":"69aec34ef18b0cd7850aacc4","slug":"bijnor-eight-arrested-for-buying-and-selling-illegal-arms-told-co-there-is-not-much-left-in-this-business-2026-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: अवैध तमंचे-पिस्टल की खरीद-फरोख्त करने वाले 8 पकड़े, सीओ से बोले- इस धंधे में ज्यादा कुछ अब बचता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: अवैध तमंचे-पिस्टल की खरीद-फरोख्त करने वाले 8 पकड़े, सीओ से बोले- इस धंधे में ज्यादा कुछ अब बचता नहीं
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 09 Mar 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार
नगीना में पांच मार्च को अस्पताल संचालक राजकुमार की हत्या तमंचे से गोली मारकर की गई थी। तमंचा कहां से आया, इसकी जांच की गई तो तमंचे व पिस्टल खरीदने-बेचने वाले गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस ने 11 तमंचे, छह पिस्टल और औजार बरामद किए हैं।
अवैध असलहा। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस ने अवैध असलहा की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह को दबोच लिया है। तमंचा और पिस्टल बनाने वाले मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जोकि अमरोहा का रहने वाला है। पकड़े गए आठ आरोपियों के पास से 11 तमंचे, छह पिस्टल, कारतूस और उपकरण बरामद किए हैं।
Trending Videos
सोमवार को एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने अवैध शस्त्र निर्माण और तस्करी करने वाले गिरोह के आठ लोगों को पकड़कर मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि तमंचे और पिस्टल बनाने वाला आरोपी आरिफ नौगांवा सादात अमरोहा का रहने वाला है, जोकि तमंचा बनाने के बाद तीन से पांच हजार रुपये में उक्त गिरोह के सदस्यों को बेचता था। पिस्टल की कीमत 30 हजार थी, ये आरोपी 30 हजार में पिस्टल खरीदकर 40 से 50 हजार में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया कि नूरपुर, धामपुर और स्योहारा थाने की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को पकड़ा गया है। तमंचा बनाने वाला आरोपी आरिफ पहले भी अमरोहा में जेल जा चुका था। जिसका अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे भी मौजूद रहे।
अस्पताल संचालक की हत्या के बाद खुली गिरोह की परतें
नगीना में पांच मार्च को अस्पताल संचालक राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें शूटर विकास को पकड़ा गया तो उसने धामपुर के राजन से तमंचा खरीदने की बात कही थी। पुलिस ने हत्या के आरोपियों के साथ ही राजन को भी जेल भेज दिया था। मगर उस वक्त राजन ने तमंचा बेचने और बनाने वाले का राज उगल दिया था। इसके चलते पुलिस ने इस पूरे गिरोह को पकड़ लिया।

ये हुए गिरफ्तार
-ललित कुमार निवासी तंगरौला थाना नूरपुर
-सीवांत निवासी गांव हसपुरा हरकिशनपुर
-अमीरूद्दीन उर्फ आरिफ निवासी नई बस्ती नौगांवा सादात अमरोहा
-विनीत कुमार निवासी गांव जैतरा धामपुर
-शमीम उर्फ माइकल निवासी गांव उमरी कलां थाना कांठ मुरादाबाद
-नबील निवासी मोहल्ला मिल्कियान स्योहारा
-शादमान निवासी मोहल्ला नई बस्ती कांठ
-जुल्फकार निवासी गांव जमापुर स्योहारा

बहुत कुछ बचता नहीं इस धंधे में....
सीओ अंजनी कुमार ने बताया कि पकड़े गए एक आरोपी से पूछताछ की जा रही थी तो उसके चेहरे पर पकड़े जाने का कोई डर नजर नहीं आया। पूरे आत्मविश्वास से उसने कहा कि अब इस धंधे में ज्यादा कुछ बचता नहीं है। कंपीटीशन ज्यादा हो गया है। एक तमंचे से 700 से 800 रुपये तक ही बचते हैं। सीओ ने बताया कि तमंचा गैंग और बेचने वालों की पूरी चेन को ही तोड़ा जाएगा।
ये भी देखें...
UP: 24 हजार रुपये का 'दाना' डालकर ठग लिए एक करोड़ रुपये, सहारनपुर में युवक को ऑनलाइन बनाया शिकार