सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Indecent comment on schoolgirls in Badshah's song 'Tattiri', Meerut SP leader complains

UP: बादशाह के 'टटीरी' गाने में स्कूली छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी, मेरठ के सपा नेता ने महिला आयोग में की शिकायत

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 09 Mar 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: गायक एवं रैपर बादशाह का एक नया गाना 'टटीरी' विवादों में घिरा हुआ है। इसमें बादशाह स्कूली बच्चियों पर अभद्र टिप्पणी करते दिख रहे हैं। हालांकि बादशाह ने माफी मांग ली है, मगर उनके खिलाफ गुस्सा कम नहीं हो रहा है। 

UP: Indecent comment on schoolgirls in Badshah's song 'Tattiri', Meerut SP leader complains
टटीरी गाना - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
web -
विज्ञापन

विस्तार

Tateeri Song: समाजवादी पार्टी (सपा) लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष शशिकांत गौतम ने प्रसिद्ध गायक एवं रैपर बादशाह के नए गीत 'टटीरी' में स्कूली छात्राओं के प्रति इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा पर कड़ा एतराज जताते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आयोग को पत्र भेजकर गीत के गायक और निर्माता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

 

सपा नेता ने राष्ट्रीय महिला आयोग से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। उनकी मांग है कि संबंधित गीत के प्रसारण पर तत्काल रोक लगाई जाए और भविष्य में इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शशिकांत गौतम ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि बादशाह का यह नया गाना समाज में महिलाओं के प्रति गलत संदेश फैला रहा है और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है। उन्होंने इस तरह के गीतों को भारतीय संस्कृति और मूल्यों के खिलाफ बताया है।
 

इस शिकायत के बाद, यह उम्मीद की जा रही है कि राष्ट्रीय महिला आयोग इस मामले की गंभीरता को समझते हुए उचित कार्रवाई करेगा। यह घटना संगीत उद्योग में सामग्री की सेंसरशिप और सामाजिक जिम्मेदारी पर एक बार फिर बहस छेड़ सकती है।
 

बादशाह ने मांगी माफी
बादशाह ने इस गीत का विरोध होने पर वीडियो जारी कर माफी मांगी। उनका कहना है कि वे खुद हरियाणा से हैं, ऐसे में हरियाणा की महिलाओं के प्रति वे जानबूझकर ऐसा काम नहीं कर सकते हैं। उनके गाने के बोल से किसी को ठेस पहुंची है, वे इसके लिए खेद जताते हैं। 

ये भी देखें...
Meerut News: हादसे के बाद सोना कारोबारी की कार से 12 लाख के आभूषण चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed