सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Live-in partner killed Anuj by shooting him in the head with a pistol,

Bijnor: लिव इन पार्टनर ने की अनुज की हत्या, तमंचे से सिर में मारी गोली; बोली- मेरी बेटी पर थी गलत नजर

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 01 May 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
सार

नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव जुलाहापुर के जंगल में 28 अप्रैल को अनुज का शव मिला था। अनुज की मां ने लिव इन पार्टनर शोभा और उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शोभा को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 

Bijnor: Live-in partner killed Anuj by shooting him in the head with a pistol,
अनुज की फाइल फोटो और गिरफ्तार की गई प्रेमिका शोभा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नगीना देहात थाने के गांव जुलाहापुर निवासी अनुज (25) की हत्या उसके साथ लिव इन में रह रही शोभा ने उसी के तमंचे से गोली मारकर की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला ने बताया है कि अनुज उसे प्रताड़ित करता था और उसकी पुत्री पर भी गलत निगाह रखता था। तंग आकर उसने अनुज की हत्या कर दी।
Trending Videos

 

Bijnor: Live-in partner killed Anuj by shooting him in the head with a pistol,
शोभा - फोटो : अमर उजाला
28 अप्रैल को नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम जुलाहापुर के जंगल में अनुज पुत्र विनय का सिर में गोली लगा हुआ शव मिला था। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर शोभा व उसके पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नगीना देहात पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए शोभा को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में शोभा ने बताया कि वर्ष 2011 में उसकी शादी ग्राम भनेड़ा थाना किरतपुर निवासी सत्येंद्र के साथ हुई थी। उसकी नौ वर्ष की एक पुत्री है। पति से मतभेद होने के चलते वह 2023 से उससे अलग रह रही थी। 2024 में उसकी मुलाकात अनुज से हो गई। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। आरोप लगाया गया कि अनुज उसके साथ मारपीट करता था तथा आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी देता था। महिला ने पुलिस को बताया कि अनुज उसकी पुत्री पर भी गलत निगाह रखता था। 
 

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन अनुज शोभा को बाइक पर बैठाकर गांव की तरफ ले गया था। वहां मौका पाकर उसने अनुज के ही तमंचे से उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने बताया कि शोभा को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया है।
 

पहले करना चाहती थी आत्महत्या
पुलिस पूछताछ में शोभा ने बताया कि वह अनुज की हरकतों से परेशान होकर पहले आत्महत्या करना चाहती थी लेकिन बाद में बेटी का ख्याल आने पर उसने अपना इरादा बदल लिया। उसने मौका पाकर अनुज की ही हत्या कर दी। उसे गोली मारने के बाद वहां से चली गई।

ये भी देखें...
Bijnor: घर में घुसकर मानसिक बीमार किशोरी से दुष्कर्म, पांच माह की गर्भवती होने पर चला पता, दो गिरफ्तार

 

शोभा की बहन से छेड़छाड़ ने जा चुका था जेल
मृतक अनुज हत्यारोपी शोभा की बहन के साथ छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका था। शोभा ने पुलिस को बताया कि वह उसकी बेटी पर भी गलत निगाह रखता था। वह उससे बहुत तंग आ चुकी थी। शोभा ने पुलिस को यह भी बताया कि अनुज अन्य लोगों को घर लेकर आता था और उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed