Bijnor: कमरे का दरवाजा नहीं खुला, सहकर्मियों ने देखा तो दंग रह गए, अंदर मृत पड़े थे शुगर मिल के स्टोर मैनेजर
बिजनौर के स्योहारा स्थित शुगर मिल भूड़ कॉलोनी में स्टोर मैनेजर विवेक शंकर का शव उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के स्योहारा में शुगर मिल भूड़ कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब शुगर मिल के स्टोर मैनेजर विवेक शंकर (53) का शव उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
संपर्क नहीं होने पर खुलवाया गया दरवाजा
जानकारी के अनुसार शुगर मिल भूड़ कॉलोनी निवासी स्टोर मैनेजर विवेक शंकर से बुधवार सुबह सहकर्मियों ने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उनके कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। अंदर का दृश्य देखकर सहकर्मियों के होश उड़ गए। विवेक शंकर कमरे में मृत अवस्था में पड़े थे।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों और कर्मचारियों से भी जानकारी एकत्र कर रही है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई।