सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: They drank alcohol together, after an argument two friends strangled Manoj

Bijnor: शराब पार्टी में हो गई गाली-गलौज, दो दोस्तों ने घोंट दिया मनोज का गला, ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 24 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर के गांव टांडा बेरखेड़ा निवासी मनोज कुमार 17 अप्रैल को बाइक समेत लापता हो गया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए रामगंगा किनारे झाड़ियों में फेंका गया शव बरामद कर लिया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 

Bijnor: They drank alcohol together, after an argument two friends strangled Manoj
मनोज की फाइल फोटो और गिरफ्तार दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छह दिन से लापता ग्राम टांडा बेरखेड़ा निवासी मनोज कुमार उर्फ मोनू (22) पुत्र सुरेंद्र की शराब के नशे में हुई कहासुनी और गाली-गलौज के बाद उसके दो दोस्तों ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जंगल में फेंके गए युवक के शव को बरामद कर लिया है। उसकी बाइक को भी आरोपियों ने जंगल में छिपा दिया था।
Trending Videos

 

मनोज 17 अप्रैल को अपनी बाइक से स्योहारा बाजार से सामान लेने के लिए घर से निकला था। शाम तक भी वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। पिता सुरेंद्र की तहरीर पर 19 अप्रैल को पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की। स्योहारा पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए 20 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाली। अहम सुराग ठाकुरद्वारा रोड स्थित रामगंगा पुल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से मिला। इसमें मनोज दो युवकों नितिन सैनी निवासी ग्राम कादराबाद खुर्द व अनुज सैनी निवासी ग्राम शरीफपुर के साथ नजर आया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि मनोज उर्फ मोनू की नितिन व अनुज से दोस्ती थी। अक्सर वे साथ बैठते थे। 17 अप्रैल को भी तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। मामूली कहासुनी और गालीगलौज के बाद नितिन व अनुज ने मनोज की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद शव को रामगंगा नदी के पास झाड़ियों में फेंक दिया। बरामद किए गए शव की स्थिति खराब हो चुकी थी। मौके से मृतक की बाइक और एक जोड़ी चप्पल भी बरामद हुई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
 

सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय व थाना प्रभारी संजय कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं दोनों हत्यारोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मनोज के पिता की कंक्रीट मिक्सिंग मशीन है। मनोज इस मशीन से लिंटर डालने का काम करता था। उसकी चार साल पहले ही शादी हुई थी। अभी कोई बच्चा नहीं था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed