{"_id":"69ea74680a38e0401608bd00","slug":"nephew-shot-and-killed-his-uncle-bijnor-news-c-27-1-bij1027-177782-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर। कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव दादू नंगला में बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे भतीजे शानेरजा ने चाचा इशाक (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। जमीन पर नलकूप लगाने को लेकर हुए विवाद में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी आबकारी विभाग में सिपाही है, जिसकी तैनाती मेरठ में चल रही है।
बृहस्पतिवार को शानेरजा आबादी के पास स्थित खेत में नलकूप लगवा रहा था। उक्त जमीन का बटवारा नहीं होने और अपना हक भी जताते हुए इशाक अहमद ने नलकूप लगाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। पुलिस के मुताबिक विवाद इतना बढ़ा कि दोपहर बाद करीब चार बजे शानेरजा तमंचा निकाल लाया और गोली चला दी।
गोली लगते ही इशाक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवार के लोग उसे मेडिकल कॉलेज बिजनौर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गोली लगने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। उधर, गोली मारने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। शुरुआत में पुलिस भी उसकी बातों पर यकीन नहीं कर रही थी लेकिन कुछ ही देर में हत्या की सूचना पुख्ता हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना किया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X