सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shikshamitras asked the CM for the honorarium for the census period.

Bijnor News: शिक्षामित्रों ने सीएम से मांगा जनगणना अवधि का मानदेय

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitras asked the CM for the honorarium for the census period.
विज्ञापन
धामपुर। धामपुर तहसील में बृहस्पतिवार को भारत की जनगणना 2027 का दूसरे बैच का प्रगणक प्रशिक्षण पूरा हो गया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शिक्षामित्रों ने धामपुर डिग्री कॉलेज में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री से जनगणना अवधि का मानदेय और उपार्जित अवकाश की मांग की है।
Trending Videos

आदर्श शिक्षक-शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा कि शिक्षामित्र सरकार के आदेश पर प्रत्येक राष्ट्रीय कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करते हैं। जनगणना कार्यक्रम में प्रदेश भर में शिक्षामित्रों की प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के रूप में व्यापक स्तर पर ड्यूटी लगाई गई है। धामपुर में दूसरे बैच के प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण डीडीसी धामपुर में 21 से 23 अप्रैल तक सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। विनय कुमार, शुभम ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में अंकित, शिवम, आरिफ, जिला प्रवक्ता बबीता, मीनाक्षी चौहान, केशव त्यागी, ओंकार सिंह पवन चौहान, अमर सिंह, महेश कुमार, अंगद, गीता, सुभाष कुमार, टीकम सिंह ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। बताया कि जनगणना कार्य 22 मई से 20 जून तक चलेगा। एक से 15 जून तक का शिक्षामित्रों को मानदेय प्राप्त नहीं होता है। इसलिए प्रदेश सरकार की ओर से सभी शिक्षामित्रों को जनगणना अवधि का मानदेय और उपार्जित अवकाश दिलाया जाए। संचालन केशव त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed