सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Daughters hoisted the flag, major participation in the top 10 list

Bijnor News: बेटियों ने लहराया परचम, टाॅप 10 की सूची में बड़ी भागीदारी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Daughters hoisted the flag, major participation in the top 10 list
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में बेटियों की बड़ी भागीदारी ने साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं। इस बार जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल में छात्राओं का परीक्षा परिणाम 95.58 प्रतिशत रहा, जबकि इंटरमीडिएट में छात्राओं का परीक्षाफल 89.89 प्रतिशत रहा।
Trending Videos

हाईस्कूल में 22220 छात्राएं पंजीकृत थीं, जिसमें से 21469 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई। इनमें से 20521 छात्राएं पास हुईं। जबकि इंटरमीडिएट में 20451 पंजीकृत छात्राओं में 20136 परीक्षा में शामिल हुईं। इनमें से 18101 छात्राएं पास हुई हैं। इस बार हाईस्कूल की टॉप-10 सूची कुल 24 मेधावी है, इनमें से 17 बेटियां शामिल हैं। सृष्टि चौहान (राखी एमवीएन इंटर कॉलेज, आसफाबाद चमन) ने 575/600 अंक हासिल कर जिला टॉप किया। वहीं प्राची, मुद्रिका चौहान, नेहा रवी, दृष्टि चौहान जैसी छात्राओं ने भी शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में भी टॉप-10 सूची में कुल 17 छात्रों में से 7 बेटियां शामिल हैं। आकृति सिंह (एलकेएस बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, धामपुर) दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि कविता रानी, रिया, मुस्कान वर्मा, वाणी चौहान और डोली चौहान ने भी टॉप सूची में जगह बनाई। बेटियों की इस सफलता से न सिर्फ परिवारों में खुशी का माहौल है, बल्कि यह संदेश भी गया है कि शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां लगातार नई ऊंचाइयां छू रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed