{"_id":"696f973666ee31757f083844","slug":"bijnor-three-month-old-baby-elephant-dies-due-to-cold-dead-body-found-in-forest-range-investigation-reveals-2026-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: ठंड के कारण हाथी के तीन माह के बच्चे की मौत, वन रेंज में मिला शव, जांच में चौंकाने वाली बात आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: ठंड के कारण हाथी के तीन माह के बच्चे की मौत, वन रेंज में मिला शव, जांच में चौंकाने वाली बात आई सामने
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 20 Jan 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
सार
गश्त कर रही टीम ने रेंज की ढकरिया बीट में हाथी के बच्चे का शव पड़ा देखा। टीम ने आकर जांच की तो उसके ऊपर चोट का कोई निशान नहीं मिला। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल ठंड से मौत की बात कही जा रही है।
हाथी के बच्चे का शव मिला।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बढ़ापुर वन रेंज क्षेत्र की ढकरिया बीट में गश्त के दौरान हाथी के तीन माह के नर बच्चे का शव पड़ा मिला। वन विभाग ने प्रथम दृष्टया ठंड से मौत की आशंका जताई है। वन अधिकारियों ने मौका मुआयना कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
Trending Videos
गश्त कर रही टीम ने मंगलवार सुबह कक्ष संख्या चार में शव पड़ा देखा। वनकर्मियों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय को दी। वन क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार ने घटना की जानकारी वन अधिकारियों को दी। वन संरक्षक मुरादाबाद रमेश चंद्रा, एसडीओ अंशुमान मित्तल मौके पर पहुंचे और शव का परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीओ अंशुमान मित्तल ने बताया कि मृत हाथी नर है और उसकी अनुमानित आयु लगभग तीन माह है। शव पर किसी भी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया हाथी के बच्चे की मौत ठंड के कारण होना प्रतीत हो रही है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
पोस्टमार्टम करने वाली टीम में पशु चिकित्सक डॉ. एसपी सिंह कासमपुर गढ़ी, डॉ. रजनीश नगीना व डॉ. कासिम अली किरतपुर शामिल रहे। बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि बच्चे के शव के पास हाथियों की लीद पड़ी मिली है। इससे प्रतीत होता है कि रात में हाथियों का झुंड शव के पास ही मौजूद रहा होगा और बच्चे की मौत होने पर शव को छोड़कर चला गया।
