सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor to follow green path, e-buses to be equipped with charging station

Bijnor News: हरित राह पर दौड़ेगा बिजनौर, ई-बसों का बनेगा चार्जिंग स्टेशन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bijnor to follow green path, e-buses to be equipped with charging station
विज्ञापन
- 720 किलोवाट कनेक्शन को किया आवेदन
Trending Videos

- 15 ई-बस का प्रस्ताव बनाकर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर रोडवेज डिपो में ई-बसों के संचालन के लिए पहला आधुनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके लिए करीब 720 किलोवाट बिजली कनेक्शन का आवेदन ऊर्जा निगम में किया गया है। ई-रोडवेज बसों के संचालन से बिजनौर में हरित परिवहन व्यवस्था की नई शुरुआत मानी जाएगी। जिससे प्रदूषण में कमी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। विद्युत विभाग के प्रथम एसडीओ ओंमकार शर्मा ने बताया कि बिजनौर रोडवेज डिपो की ओर से 720 किलोवाट क्षमता का कनेक्शन मांगा गया है। इस चार्जिंग स्टेशन पर एक साथ दो बसों को चार्जिंग किया जा सकता है।

- डिपो में 15 ई-बसों के लिए भेजा गया प्रस्ताव


अधिकारियों के अनुसार बिजनौर डिपो के बेड़े में करीब 15 ई-बसों को शामिल करने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद ई-बसों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-लोकल मार्गों पर दौड़ेंगी रोडवेज ई-बसें

अधिकारी के अनुसार बिजनौर डिपो में आने वाली ई-रोडवेज बसों का संचालन प्रारंभिक चरण में जिले के लोकल मार्गों पर किया जाएगा। खासकर जिला मुख्यालय से तहसील मुख्यालयों तक चलने वाले मार्गों को प्राथमिकता दी जाएगी।

- बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया जारी
ऊर्जा निगम की बिजनौर डिवीजन के अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन के लिए बिजली कनेक्शन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी। बताया कि 720 किलोवाट के कनेक्शन पर 1000 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा।

- चार्जिंग स्टेशन के लिए बिजली कनेक्शन को किया आवेदन
बिजनौर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए बिजली विभाग में बिजली कनेक्शन को आवेदन किया गया है। चार्जिंग स्टेशन तैयार होने के उपरांत ई-बसें जिले को आवंटन होंगी।

ई-बसों से होंगे ये लाभ
- डीजल की तुलना में कम प्रदूषण, पर्यावरण को राहत
- ईंधन खर्च में कमी, परिवहन निगम को आर्थिक बचत
- यात्रियों को आधुनिक व आरामदायक सफर
- शहर में ध्वनि प्रदूषण में कमी
- स्थानीय मार्गों पर बेहतर कनेक्टिविटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed