{"_id":"6a032752fcad974db50f9b02","slug":"bijnor-weather-became-pleasant-due-to-heavy-rain-faces-of-farmers-blossomed-know-how-will-be-the-day-on-wed-2026-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के चेहरे खिले, जानें कैसा रहेगा बुधवार का दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के चेहरे खिले, जानें कैसा रहेगा बुधवार का दिन
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 12 May 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले में सुबह से ही आसमान पर काले बादल छा गए। कई घंटे तक कभी तेज तो कभी रुक-रुककर बारिश होती रही। 11 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन मौसम ठंडा होने से वह बेअसर रही। 12.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
बिजनौर में सब्जी मंडी में होती बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले में सुबह से ही आसमान पर काले बादल छा गए। कई घंटे तक कभी तेज तो कभी रुक-रुककर बारिश होती रही। 11 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन मौसम ठंडा होने से वह बेअसर रही। 12.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
Trending Videos
बिजनौर जिले में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। मंगलवार सुबह घने बादल छाए। इसके बाद तेज बारिश हुई। बारिश होने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिले में 12.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग अब मौसम साफ रहने की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह आसमान पर काले घने बादल छा गए थे। ऐसे लगा मानो दिन में ही रात हो गई हो। सुबह सात बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई लेकिन बाद में तेज वर्षा होने लगी। कुछ देर के लिए बारिश रुक गई। मगर 10 बजे फिर से शुरू हो गई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, तापमान में गिरावट देखने को मिली।
सुबह 11 बजे धूप निकली। लेकिन बारिश होने की वजह से सूर्यदेव का तेज हल्का रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि अभी मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। बुधवार को तेज धूप निकलने की संभावना है।
ये भी देखें...
Bijnor: नजीबाबाद के पुराने कटहरा बाजार में लगी भीषण आग, दो व्यापारियों का लाखों कपड़ा जलकर राख
ये भी देखें...
Bijnor: नजीबाबाद के पुराने कटहरा बाजार में लगी भीषण आग, दो व्यापारियों का लाखों कपड़ा जलकर राख
फसलों के लिए फायदेमंद है बारिश
इस बारिश का फसलों पर कोई नुकसान नहीं है। गन्ने की फसल के लिए बारिश फायदेमंद रही। हालांकि, तेज हवा के साथ बारिश होने से आम की फसल को नुकसान रहने की आशंका रहती है। इसके अलावा सरसों, गेहूं कटाई के बाद हुई गन्ने की बुवाई के लिए बारिश कम फायदेमंद रही।

जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
छह मई- 33.4- 18.6
सात मई- 25.6- 15.4
आठ मई- 30.8- 16.2
नौ मई- 32.2- 20
10 मई- 33- 21.8
11 मई- 33.6- 22.2
12 मई- 31.2- 23.6
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।