सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Youth from Sherkot murdered in Mumbai, used to drive Ola cab, blood stained knife found in the car

Bijnor: शेरकोट के युवक की मुंबई में हत्या, ओला कैब चलाता था, कार में मिला खून सना चाकू, पास ही पड़ा था शव

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 08 Mar 2026 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

मोहल्ला खुराड़ा निवासी नासिर तीन महीने पहले ही रोजगार की तलाश में मुंबई गया था। वह ओला कैब चलाता था। आखिरी बुकिंग पुणे के लिए मिली थी, उसके बाद से वह लापता हो गया। पुलिस ने तलाश की तो कार और नासिर का शव बरामद हुआ। 

Bijnor: Youth from Sherkot murdered in Mumbai, used to drive Ola cab, blood stained knife found in the car
नासिर की फाइल फोटो और घर पर गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शेरकोट के मोहल्ला खुराड़ा निवासी 22 वर्षीय युवक की मुंबई में हत्या कर दी गई। वह करीब तीन माह पूर्व रोज़गार के लिए मुंबई गया था और वहां ओला कैब चला रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में मातम पसर गया है। 
Trending Videos

 

मोहल्ला खुराड़ा निवासी शहनवाज ने बताया कि उसका भाई नासिर पुत्र सलामतुल्ला पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह लगभग तीन माह पहले मुंबई गया था और ओला कैब चला रहा था। बृहस्पतिवार को उसे टीटवाला से पुणे जाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग मिली थी। वह दोपहर करीब तीन बजे सवारी लेकर पुणे के लिए रवाना हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मुंबई में रह रहे उसके दूसरे भाई आमिर ने जब नासिर से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद जीपीएस की मदद से शुक्रवार को उसकी कार पुणे रोड पर लावारिस हालत में खड़ी मिली। कार के अंदर खून के धब्बे और एक चाकू भी पड़ा था। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

 

पुलिस द्वारा आसपास क्षेत्र में तलाश करने पर शनिवार देर शाम पुणे के पास जुनर घाट के निकट झाड़ियों में नासिर का शव बरामद हुआ। शव की हालत खराब होने के कारण परिजनों ने मुंबई में ही दफीना करने का फैसला लिया। वहीं बिजनौर में परिजनों व रिश्तेदारों में मातम है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 

ये भी देखें...
दंपती के शव मिले: बेड पर मधु और फंदे पर लटकी थी प्रदीप की लाश, पास ही खेल रहा था 12 साल का बेटा, ये है आशंका
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed