सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   crime news

Bijnor News: लाठी-डंडों से हमला कर युवक को किया लहूलुहान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
किरतपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में घर में घुसकर दीपक कुमार से मारपीट की गई। उसकी पत्नी रेनू ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

आरोप लगाया कि दीपक कुमार बुधवार शाम करीब 6:30 बजे घर पर परिवार के साथ किसी बात को लेकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कुछ महिलाएं और बच्चे घर का मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर आ गए। आरोप है कि आवाज सुनकर गांव के ही तसलीम, नानू, फरमान उर्फ चुनवा और अहमद रजा भी मौके पर पहुंच गए और घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दीपक कुमार पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हमले में दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को वाहन से थाने ले जाकर घटना की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed