सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP Women Protest Outside MP Chandrashekhar Azad’s House in Bijnor Over Women Bill Controversy

Bijnor: महिला विधेयक पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद चंद्रशेखर के घर पहुंच किया घेराव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 May 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में भाजपा की महिलाओं ने नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आजाद के आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने महिला विधेयक के मुद्दे पर सांसद पर विपक्ष का साथ देने का आरोप लगाया।

BJP Women Protest Outside MP Chandrashekhar Azad’s House in Bijnor Over Women Bill Controversy
महिलाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के गांव जैतरा में स्थित नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आजाद के आवास के बाहर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया और उन पर महिला अधिकारों के खिलाफ खड़े होने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में धामपुर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष लीना सिंघल, उमेश चौहान, हेमलता चौहान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: Meerut: गंदगी और बंदरों के आतंक से भड़के ग्रामीण, ट्रैक्टर ट्राली लेकर कमिश्नरी पहुंचे, अधिकारियों से तीखी बहस

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला विधेयक को लेकर जताया आक्रोश
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि सांसद ने सदन में महिला विधेयक के मुद्दे पर विपक्ष का साथ देकर महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के खिलाफ कदम है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। महिलाओं ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा और महिलाओं के हितों के खिलाफ खड़े होने वालों को जनता जवाब देगी।

 

पांच दिन तक चलेगा विरोध कार्यक्रम
नगर महासचिव नागेश्वर दयाल गहलोत और पूर्व नगर मंत्री यशवीर सिंह गीतम ने बताया कि धामपुर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने सांसद के आवास के बाहर विरोध कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम पांच दिनों तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि नगीना लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। मंगलवार को नगीना विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं भी इसी आक्रोश कार्यक्रम के तहत धरना देंगी। यह धरना सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।

BJP Women Protest Outside MP Chandrashekhar Azad’s House in Bijnor Over Women Bill Controversy
महिलाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

सांसद पक्ष ने दी सफाई
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि सांसद को कार्यक्रम की जानकारी होने के बावजूद वह घर पर मौजूद नहीं थे। उनका कहना था कि सांसद को बाहर आकर महिलाओं की बात सुननी चाहिए थी।

वहीं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उन्होंने कभी महिलाओं का अपमान नहीं किया है और वह हमेशा महिलाओं के साथ खड़े रहे हैं। उनका कहना है कि जहां नीतिगत निर्णय का सवाल होता है, वहां वह देशहित को प्राथमिकता देते हैं। सांसद प्रतिनिधि विवेक सेन ने भी यही बात दोहराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed