सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP women workers surrounded the MP's residence and staged a protest.

Bijnor News: भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सांसद आवास को घेरा, प्रदर्शन कर दिया धरना

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
BJP women workers surrounded the MP's residence and staged a protest.
धामपुर में गांव जैतरा में नगीना लोकसभा क्षेत्र के आजाद समाज पार्टी के संस्थापक सांसद चंद्रशेखर - फोटो : दीवानी परिसर में बैठक करते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
धामपुर। पूर्व पालिकाध्यक्ष लीना सिंघल और आरएसएम डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रश्मि शर्मा रावल के नेतृत्व में सोमवार को गांव जैतरा स्थित नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
Trending Videos

भाजपा की पूर्व क्षेत्रीय मंत्री लीना सिंघल ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण के विरोध में इन विपक्षी सांसदों ने विरोध किया था। महिलाओं के खिलाफ अपनी मानसिकता का प्रदर्शन किया था। ये लोग नहीं चाहते थे कि आधी आबादी को संसद में प्रतिनिधित्व मिले। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व महिलाओं को संसद और विधानसभा में उनका हक दिलाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रश्मि शर्मा रावल ने कहा कि आज पूरे देश की महिलाएं इन विपक्षी नेताओं की मानसिकता को समझ चुकी हैं। इस मौके पर मोनिका शर्मा, उमेश चौहान, सोनिका अग्रवाल, सुमन रानी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
नगर महामंत्री नागेश्वर दयाल गहलौत, पूर्व मंत्री यशवीर गीतम ने बताया कि नगीना लोकसभा में पांच विधानसभाएं शामिल हैं। सभी विधानसभाओं की महिलाएं सांसद आवास पर पहुंच कर सवेरे 10 बजे से शाम के पांच तक घेराव कर प्रदर्शन करेंगी। मंगलवार को 12 मई को नगीना विधानसभा की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी से समय से पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed