पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Christmas orders are not being received due to tensions in West Asia.

Bijnor News: पश्चिम एशिया में तनाव के चलते नहीं मिल रहे क्रिसमस के आर्डर

Mon, 06 Jul 2026 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Christmas orders are not being received due to tensions in West Asia.
नगीना। यूरोपीय देशों और पश्चिम एशिया में उथल-पुथल से स्थानीय हैंडीक्राफ्ट कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। नगीना के उद्यमियों को मिलने वाले क्रिसमस के ऑर्डर भी उम्मीद से कम मिल रहे हैं। अमेरिका-ईरान के बीच समझौते के बाद इस्राइल के लेबनान पर हमले के बाद से हैंडीक्राफ्ट कारोबारी की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

पहले अमेरिका द्वारा बार-बार मनमाने लगाए गए टैरिफ ने हैंडीक्राफ्ट उद्योग की गति को धीमा किया। उसके बाद तीन देशों के बीच चले युद्ध ने इस उद्योग की कमर पूरी तरह तोड़ कर रख दी। इस्राइल, ईरान व अमेरिका के बीच काफी दिनों तक छिड़ी जंग ने इस उद्योग को काफी नुकसान पहुंचा। अब एक बार फिर इस्राइल-ईरान के संबंध खराब होने का नुकसान स्थानीय हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों को पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

नगीना के हैंडीक्राफ्ट उद्योग की गति हमेशा से ही देश से ज्यादा विदेशी संबंधों पर निर्भर करती रही है। नगीना में निर्मित हैंडीक्राफ्ट का आधे से अधिक सामान अमेरिका में जाता है। तीन देशों के संबंध खराब होने का नुकसान कच्चे माल व तेल की बढ़ती कीमतों से हैंडीक्राफ्ट उद्योग पर पड़ा है। नगीना के हैंडीक्राफ्ट कारोबारी हालत सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना डेवलपमेंट हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इरशाद अली मुल्तानी का कहना है कि इस्राइल व ईरान के बीच लगातार संबंध खराब होने का असर व्यापार पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि होर्मुज के बंद होने से माल भाड़े पर उसका सीधा असर पड़ता है।
हैंडीक्राफ्ट कारोबारी मोहम्मद नवाज का कहना है कि पिछले काफी दिन से तीन देशों के बीच छिड़ी जंग के चलते क्रिसमस के आने वाले ऑर्डर भी पेंडिंग पड़े हैं। उनका कहना है कि युद्ध के चलते हैंडीक्राफ्ट कारोबार पर काफी असर पड़ा है।

प्रमुख हैंडीक्राफ्ट कारोबारी जुल्फिकार आलम का कहना है कि नगीना से सबसे ज्यादा हैंडीक्राफ्ट का निर्यात कारोबार अमेरिका से होता है। अमेरिका से संबंध जब तक अच्छे रहते हैं, कारोबार की गति बनी रहती है लेकिन अमेरिका से बार-बार संबंध खराब होने का खामियाजा व्यापार पर पड़ता है। उनका कहना है कि वर्तमान में अन्य देशों के आपस में संबंध खराब होने का असर कच्चे माल की कीमतों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed