पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Clouds remained in the afternoon, but it did not rain.

Bijnor News: दोपहर बाद छाए रहे बादल, नहीं बरसा पानी

Mon, 06 Jul 2026 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained in the afternoon, but it did not rain.
बिजनौर। मौसम में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में रविवार को दोपहर तक धूप निकली, जबकि दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। बादल छाने से तापमान में गिरावट हुई लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में करीब 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मगर, हवा में नमी अधिक रहने से उमस का असर बना रहा। उमस बढ़ने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। लोगों ने गर्मी से बचने के लिए घरों के अंदर पंखे और कूलर चलाए। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि आगामी एक-दो दिन तक जिले में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

बारिश होने पर तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
n बारिश नहीं होने से धान की रोपाई प्रभावित : जिले में पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। बारिश नहीं होने से खेतों में पानी नहीं है। ऐसे में रोपाई में देेरी हो रही है। ऐसे में किसान ट्यूबवेल या पंपसेट से सिंचाई करने को मजबूर हैं। इससे न सिर्फ खेती की लागत बढ़ रही है, बल्कि रोपाई की रफ्तार भी काफी धीमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed