सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of two power plants gets green signal

Bijnor News: दो बिजलीघरों के निर्माण को हरी झंडी मिली

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Construction of two power plants gets green signal
विज्ञापन
बिजनौर। शहरी उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए नया बिजलीघर बनेगा। इसके साथ ही एक नया बिजलीघर ग्राम नंगला माहेश्वरी मंडावर क्षेत्र में बनेगा। ऊर्जा निगम के अफसरों ने कई नए बिजलीघरों के निर्माण की डीपीआर बनाकर स्वीकृति के मुख्यालय भेजी थी। दो बिजलीघरों के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है।
Trending Videos

जनपद में बिजली की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मांग और खपत में अंतर से गर्मियों में व्यवस्था लड़खड़ा जाती है। वर्तमान में करीब 2 लाख 99 हजार उपभोक्ता की बिजली आपूर्ति के लिए करीब 47 बिजलीघर हैं। सुचारू विद्युत आपूर्ति को मजबूती देने के लिए कई नए बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। एसडीओ ओमकार शर्मा ने बताया कि नए प्लान में शहर में एक बिजलीघर बनने की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस एमवीए का बनेगा नया बिजलीघर : जिला मुख्यालय पर घरेलू बल्ब-पंखे, कामर्शियल व अन्य करीब 43 उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति के लिए शहर में वर्तमान में बुखारा एवं आवास-विकास बिजलीघर हैं। लोड ज्यादा होने पर एक फीडर बकली बिजलीघर से जोड़ा गया था। इस लोड को कम करने के लिए शहर में शहबाजपुर में प्रस्तावित एक बिजलीघर दस एमवीए की क्षमता का बनेगा। यानी 5-5 एमवीए के ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। इसके निर्माण से शहर के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed