सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   crime news

Bijnor News: लिव इन पार्टनर ने मंडप में पहुंचकर रुकवाई चिकित्सक की शादी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
किरतपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीयूएमएस चिकित्सक की जयमाला से पहले नोएडा की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। उसने खुद को दूल्हे की लिव इन पार्टनर बताया। युवती तो वहां से चली गई लेकिन वधू पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। बाद में दोनों पक्षों में सामान वापस करने पर समझौता हो गया।
Trending Videos

शुक्रवार रात क्षेत्र के एक बैंक्वेट हाॅल में शादी की रस्में चल रहीं थीं। आधी रात में जयमाला से पहले नोएडा निवासी एक ब्यूटी पार्लर संचालिका पुलिस को लेकर बैंक्वेट हाल में पहुंच गई। युवती ने दो वर्ष से शादी का झांसा देकर लिव इन रिलेशनशिप में रहने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शादी की रस्मों को रुकवा दिया। युवती तो वापस चली गई, लेकिन वधू पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दूल्हे ने नोएडा के एक मेडिकल काॅलेज से बीयूएमएस किया था। इस दौरान ब्यूटी पार्लर संचालिका से उसके प्रेम संबंध हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल शादी रुकवा दी गई है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed