सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   crime news

Bijnor News: मां का शव लेने गए युवक से मारपीट, बहन-जीजा पर प्राथमिकी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
नहटौर। किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर राजाराम उर्फ हैबतपुर निवासी आशीष कुमार ने नहटौर कोतवाली में थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव अकौंधा निवासी अपने बहनोई योगेश और बहन प्राची के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos


आशीष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन प्राची की शादी वर्ष 2013 में योगेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही किसी बात को लेकर उसका अपने बहनोई योगेश और बहन से मतभेद हो गया था, जिसके बाद से उसका उनके घर आना-जाना बंद हो गया था। आरोप है कि चार फरवरी 2026 को उसकी माता माया देवी का बीमारी के कारण फुलसंदा आश्रम में निधन हो गया था। उसी दिन सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने ससुर नेपाल सिंह के साथ आश्रम में मां का शव लेने गया था। तभी आश्रम के बाहर पहले से मौजूद योगेश और प्राची ने उसे देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने उसके और उसके ससुर के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि मारपीट की घटना आश्रम के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज सुरक्षित कर ली है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed