सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   crime news

Bijnor News: झांसा देकर पेट्रोल पंप मालिक के बेटे से की लाखों की ठगी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
धामपुर। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़वाने का झांसा देकर एक यूट्यूवर ने पेट्रोल पंप मालिक के नाबालिग बेटे से पांच लाख की ठगी कर ली। जोकि ब्लैकमेल भी करने लगा। इससे निजात दिलाने की आड़ में एक किसान नेता समेत दो अन्य ने भी पीड़ित को नहीं बख्शा और पंद्रह लाख के जेवर हड़प लिए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश जा रही है।
Trending Videos

सीओ अभय कुमार पांडेय ने बताया कि गांव सुहागपुर निवासी ताजुद्दीन अंसारी एडवोकेट ने प्राथमिकी में दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उनके बेटे उबैद उर रहमान उर्फ चांद की दोस्ती यूट्यूबर अदनान खान से हुई। अदनान ने उबैद को उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर फालोअर्स बढ़ाने का झांसा दिया। अदनान ने उबैद से पांच लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने उसके बेटे चांद की आईडी और पासवर्ड हासिल कर परिवार और निजी फोटो उठा लिए। इसके बाद उक्त फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांद ने उबैद से बात करना बंद कर दिया तो उसने चांद के नाम की फर्जी आईडी बना ली और रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। पीड़ित किशोर चांद ने इस बात का जिक्र अपने गांव के ही मोहम्मद आसिफ अंसारी और मोहम्मद कैफ मलिक से किया। आरोप है कि किसान नेता मोहम्मद कैफ मलिक ने भी उक्त आईडी को डिलीट कराने की एवज में 1.70 लाख रुपये ले लिए। उधर आसिफ ने चांद से उसके घर में रखे जेवर लेकर शेरकोट के ज्वैलर्स जाहिद को बेच दिए थे। आसिफ और मोहम्मद कैफ मलिक पीड़ित चांद को इस समस्या से निजात दिलाने की आड़ में ठगी करते रहे।
फिलहाल पुलिस ने उक्त आभूषण खरीदने वाले जाहिद निवासी पहाड़ी दरवाजा धामपुर और मोहम्मद आसिफ निवासी गांव सुहागपुर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 10 तौला वजन के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed