सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Death in jail: Jam and commotion for the second day, two jail guards suspended

जेल में मौत : दूसरे दिन भी जाम और हंगामा, दो बंदी रक्षक निलंबित

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Death in jail: Jam and commotion for the second day, two jail guards suspended
बिजनौर जिला कारागार में बंदी की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर महिला पुलिसकर्मी के साथ ​भिड़ती
विज्ञापन
- पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिजनों को सौंपा गया शव
Trending Videos

- जेल में मरने वाले कैदी दीपक का सोमवार को हुआ पोस्टमार्टम
- डीएम ने कैदी की मौत की मजिस्ट्रेट जांच करने के दिए आदेश
- परिजनों ने लगाया जेल में हत्या करने का आरोप
- कैदी की मौत के मामले में जेल प्रशासन ने निलंबित किए दो बंदी रक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रविवार को जेल में बंद कैदी पृथ्वीपुर निवासी दीपक की मौत हो गई थी। जेल प्रशासन शव पेड़ से लटका मिलने का दावा करता रहा, वहीं परिजन हत्या का आरोप लगाते रहे। सोमवार को दूसरे दिन भी परिजनों ने खूब हंगामा किया और जजी चौराहे पर जाम लगा दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पर भी पुलिस और परिजनों के बीच खूब खींचतान और धक्का-मुक्की हुई। इस मामले में शाम होते होते जेल के दो बंदी रक्षकों को निलंबित भी कर दिया गया।

रविवार को जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदी दीपक कुमार (30) पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी पृथ्वीपुर की मौत हो गई। जेल प्रशासन ने कहा कि दोपहर साढ़े 12 बजे शव आम के पेड़ से रस्सी से लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने जेल में हत्या का आरोप लगाते हुए रविवार को जजी चौक पर जाम लगाया और गुस्साए लोगों ने डीआईजी की गाड़ी का घेराव किया। सोमवार सुबह फिर से परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इस दौरान परिजनों ने जेल में हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा परिवार के किसी व्यक्ति को नौकरी देने सहित अन्य मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दोपहर करीब दो बजे फिर से लोग आग बबूला हो गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस और लोगों के बीच खूब झड़प हुई। यहां से निकलकर गुस्साए लोग जजी चौक पर पहुंचे और उन्होंने जाम लगा दिया। करीब साढ़े तीन बजे तक जजी चौक पर हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस और प्रशासन की टीम ने उन्हें समझा बुझाकर वापस पोस्टमार्टम हाउस ले गई। इस दौरान सड़क से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक भारी पुलिसबल तैनात रहा। दीपक का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस की निगरानी में एंबुलेंस से उसके शव को घर भिजवाया गया।
-- पुलिस ने रूट किया डायवर्ट
सोमवार को जजी चौक पर जाम लगाने के लिए पुलिस सतर्क हो गई। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए रूट डायवर्ट हो गया। रोडवेज बस, कार सहित अन्य वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया गया। वाहन बाईपास से होते हुए बिजनौर में दाखिल हुए। लोग जाम में न फंसे, इसलिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई। इसके अलावा जजी चौक, शास्त्री चौक, मेडिकल कॉलेज के सामने सहित अन्य चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग भी की।
-- कैदी की निगरानी नहीं करने पर निलंबन
जिला कारागार में हिस्ट्रीशीटर दीपक की मौत के बाद मामला तूल पकड़ रहा है। सोमवार को इस मामले में जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बंदी रक्षक विपिन और योगेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कैदी की सही निगरानी नहीं करने पर की गई है।
-- पिछले करीब 14 महीने से जेल में बंद था दीपक
शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट के मामले में दीपक फरवरी 2025 से जेल में बंद था। इस मामले में दीपक को छह साल की सजा सुनाई गई थी। जेल में बंद दीपक थाना कोतवाली शहर का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर लूट, गैंगस्टर सहित छह केस दर्ज हैं।
-- दीपक की मौत के अनसुलझे सवाल
-जेल में अस्पताल के पीछे दीपक तक कैसे पहुंची रस्सी
-खुद फंदे पर लटका या लटकाया गया
-हादसे के वक्त कहां थे सिपाही
-पिछले दिनों पहले दीपक ने जेल कर्मचारियों व कुछ बंदियों पर हत्या की साजिश रचने की जताई थी आशंका तो जेल प्रशासन क्या कार्रवाई की
---- पुलिस ने कराई हंगामे की वीडियो और फोटोग्राफी
हिस्ट्रीशीटर दीपक की जेल में मौत होने पर गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। सोमवार को पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों की वीडियोग्राफी कराई। साथ ही युवकों के फोटो भी खिचवाए।

बिजनौर जिला कारागार में बंदी की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर महिला पुलिसकर्मी के साथ भिड़ती

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed