सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Death of an employee living in the paper mill's residence

Bijnor News: पेपर मिल के आवास में रह रहे कर्मचारी की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Death of an employee living in the paper mill's residence
विज्ञापन
बिजनौर। नगीना रोड स्थित मोहित पेपर मिल में मैकेनिकल फिटर के पद पर कार्यरत नगीना क्षेत्र के गांव हकीकतपुर निवासी 31 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र कल्याण सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका रविवार सुबह शव मिल के आवासीय परिसर में बने कमरे में पड़ा मिला। कमरे की दीवार तोड़कर शव को बाहर निकाला।
Trending Videos

लक्ष्मण सिंह पेपर मिल के आवासीय परिसर के कमरे में रहता था। रविवार सुबह नौ बजे तक भी वह नहीं उठा। अन्य कर्मचारी उसके कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कर्मचारी कमरे की दीवार तोड़कर अंदर पहुंचे। उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। बिस्तर पर उल्टी के निशान थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लक्ष्मण सिंह की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया लक्ष्मण की मौत हार्ट अटैक या आत्महत्या लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारण का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed