सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Delhis Max is treating dog that circled the temple

Video: दिल्ली के मैक्स में चल रहा मंदिर की परिक्रमा करने वाले कुत्ते का इलाज, कम हुई श्रद्धालुओं की संख्या

संवाद न्यूज एजेंसी, नगीना (बिजनौर) Published by: विकास कुमार Updated Sun, 18 Jan 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
सार

ट्रस्ट के अश्वनी चित्रांश ने बताया कि उनकी टीम पहले कुत्ते को नोएडा के एक चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल में ले गई और वहां इलाज के बाद दिल्ली मैक्स में इलाज कराया जा रहा है।

Delhis Max is treating dog that circled the temple
मंदिर में परिक्रमा करता कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

यूपी के बिजनौर स्थित नगीना क्षेत्र के ग्राम नंदपुर में स्थित नंदलाल देवता महाराज के मंदिर में परिक्रमा करने वाले कुत्ते का इलाज ट्रस्ट की टीम द्वारा मैक्स दिल्ली में कराया जा रहा है। अस्पताल में कुत्ते की सभी तरह की जांच कराई जा रही है। रविवार को मंदिर परिसर में अन्य दिनों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही।

Trending Videos

एक सप्ताह पहले मेले जैसा उत्सव नजर आ रहा था  
मंदिर परिसर में कुत्ते के परिक्रमा करने को लेकर चर्चा में आए नगीना-बढ़ापुर मार्ग पर स्थित प्राचीन मंदिर में पिछले एक सप्ताह से मेले जैसा उत्सव नजर आ रहा है। गांव ही नहीं, आसपास व गैर जनपद से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर प्रसाद चढ़ा रहे हैं। 72 घंटे तक लगातार परिक्रमा करने के बाद बीमार हुए कुत्ते के इलाज के लिए प्रेम पथ एनिमल शेल्टर के कार्यकर्ता आगे आए। तीन दिन तक निगरानी करने के बाद कुत्ते को बड़ी जांच व इलाज के लिए शनिवार की रात्रि दिल्ली ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ले गए थे नोएडा
ट्रस्ट के अश्वनी चित्रांश ने बताया कि उनकी टीम पहले कुत्ते को नोएडा के एक चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल में ले गई और वहां इलाज के बाद दिल्ली मैक्स में इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुत्ते के साथ गांव के दो ग्रामीण भी साथ में आए हैं, जिनकी मौजूदगी में ही उसका इलाज हो रहा है। 

50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु चढ़ा चुके प्रसाद
ग्राम नंदपुर निवासी अश्वनी सैनी, राजेंद्र सैनी, अमित सैनी, हिमांशु सैनी आदि का कहना है कि अब तक गांव में 50 हजार से अधिक श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने आ चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि अकेले शनिवार को ही 20 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में समाधि बनाने की भी तैयारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि मंगलवार को मंदिर परिसर में बड़े भंडारे का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed