फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband: FIR Registered Against US Citizen Mufti Yasir Nadeem Over Alleged Hurt to Religious Sentiments

Deoband: अमेरिकी नागरिक मौलाना मुफ्ती यासिर नदीम पर मुकदमा दर्ज, मूर्ति पूजा को बताया था बड़ा अपराध

Fri, 07 Aug 2026 06:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 07 Aug 2026 06:28 PM IST
सार

देवबंद निवासी और वर्तमान में अमेरिका के शिकागो में रह रहे इस्लामी विद्वान मौलाना मुफ्ती डॉ. यासिर नदीम-अल-वाजदी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Deoband: FIR Registered Against US Citizen Mufti Yasir Nadeem Over Alleged Hurt to Religious Sentiments
दारुल उलूम देवबंद।

विस्तार

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक एवं इस्लामी विद्वान मौलाना मुफ्ती डॉ. यासिर नदीम-अल-वाजदी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो के आधार पर की है।

विज्ञापन


एक्स पर साझा वीडियो के बाद दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस के अनुसार हरेंद्र चौधरी नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी के दौरान मौलाना मुफ्ती यासिर नदीम से एक प्रश्न पूछा गया, जिसमें मंदिर में मूर्ति पूजा और एक बच्ची के साथ गलत हरकत से जुड़े उदाहरण का उल्लेख था।
विज्ञापन


आरोप है कि जवाब में उन्होंने मूर्ति पूजा को बड़ा अपराध बताया। शिकायतकर्ता ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
शिकायत के आधार पर मंगलौर पुलिस चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह की ओर से मुफ्ती यासिर नदीम-अल-वाजदी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि एक्स प्लेटफॉर्म पर साझा वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों और वीडियो की जांच की जा रही है।

यह भी पढें: Kanwar Yatra 2026: बच्चों की सुपुर्दगी की मन्नत लेकर कांवड़ यात्रा पर निकलीं अलीशाबानो, मेरठ में हुआ स्वागत

कौन हैं मुफ्ती यासिर नदीम-अल-वाजदी?
मौलाना मुफ्ती डॉ. यासिर नदीम-अल-वाजदी भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं और वर्तमान में अमेरिका के शिकागो में निवास करते हैं। वह दारुल उलूम ऑनलाइन के संस्थापक एवं निदेशक हैं। साथ ही शिकागो स्थित इस्लामिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में हदीस और फिक्ह की शिक्षा देते हैं। उन्होंने इस्लामी विषयों पर कई पुस्तकें भी लिखी हैं।

मुफ्ती यासिर नदीम, देवबंद निवासी अरबी भाषा के प्रसिद्ध विद्वान दिवंगत मौलाना नदीम-उल-वाजदी के पुत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed