{"_id":"6967ed7ddc1b9d1182093b3f","slug":"dog-attacks-are-on-the-rise-in-the-district-with-55000-vaccinated-last-year-bijnor-news-c-27-1-bij1027-169952-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में बढ़ रहे कुत्तों के हमले, पिछले साल 55 हजार को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में बढ़ रहे कुत्तों के हमले, पिछले साल 55 हजार को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आवारा कुत्तों के काटने पर राज्य सरकार और स्थानीय निकाय को मुआवजा देना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ किया है। ऐसे में अगर, बिजनौर की बात करें तो यहां भी खूंखार कुत्तों की कमी नहीं है। पिछले साल करीब 55 हजार लोगों को सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन लगी है।
अफजलगढ़ क्षेत्र में 2025 में कुत्तों के हमलों में दो बच्चे और दो महिला की जान जा चुकी है। नजीबाबाद में भी एक ही दिन में करीब 30 लोगों को कुत्ते के काटने की घटना हुई। इसी बीच हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिले के निकायों ने भी आवारा कुत्तों का सर्वे कराया। जिले में 12 नगरपालिका और छह नगरपंचायत हैं। इन निकायों के सर्वे में 5888 आवारा कुत्ते खोजे गए। इसमें 3142 नर और 2736 मादा कुत्ते शामिल हैं। वहीं, अभी जिले में आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम नहीं है। आदेश तो हो गए हैं कि आवारा कुत्तों को पकड़ा जाएगा। मगर, ऐसे में सवाल यह बना हुआ है पकड़े गए कुत्तों को कहां रखा जाएगा।
इन निकायों में हुए सर्वे में खोजे गए आवारा कुत्ते
निकाय- आवारा कुत्तों की संख्या
बिजनौर- 1750
हल्दौर- 135
धामपुर- 309
नहटौर- 264
स्योहारा- 428
शेरकोट- 145
अफजलगढ़- 170
नजीबाबाद- 550
किरतपुर- 206
नगीना- 750
नूरपुर- 126
चांदपुर- 455
बढ़ापुर- 107
सहसपुर- 125
झालू- 136
साहनपुर- 40
जलालाबाद- 33
मंडावर- 59
नोट: यह आंकड़े प्रशासन से लिए गए हैं
एबीसी सेंटर के लिए तलाश रहे जमीन
एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने बताया कि बिजनौर जिला प्रशासन आवारा कुत्तों के लिए एक मॉडल एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर स्थापित करने की योजना बना रहा है। शासन द्वारा जारी निर्देशों के बाद, जिला मुख्यालय की नगर पालिका में एक अत्याधुनिक मॉडल एबीसी सेंटर के निर्माण की योजना तैयार की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लगभग 13 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। इस मॉडल सेंटर के निर्माण के लिए लगभग दो हेक्टेयर से अधिक भूमि की आवश्यकता होगी, जिसके चयन की प्रक्रिया शासनादेश के अनुसार पुनः शुरू की जाएगी। यह केंद्र न केवल आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें रखने और उनकी देखभाल की भी व्यवस्था करेगा।
Trending Videos