सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dog doing Parikrama in Delhi to be treated

Bijnor News: दिल्ली में होगा परिक्रमा करने वाले कुत्ते का इलाज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Dog doing Parikrama in Delhi to be treated
विज्ञापन
नगीना । ग्राम नंदपुर में स्थित नंदलाल देवता महाराज के मंदिर में कुत्ते की परिक्रमा को लेकर चर्चा में आए इस मंदिर पर मेले जैसा माहौल बना हुआ है। पिछले दो दिन से कुत्ते का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम अब उसे इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की तैयारी कर रही है।
Trending Videos

शनिवार को भी मंदिर परिसर के आसपास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी तथा मेले जैसा माहौल दिखने लगा। श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर प्रसाद चढ़ाने व मन्नत मांगने में लगातार लगे हुए हैं। ग्रामीणों के सहयोग से लगातार भंडारे का आयोजन हो रहा है। बीते सोमवार को एक कुत्ता मंदिर में स्थित हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा दो दिन तक लगातार करता रहा था, बाद में वह मंदिर परिसर की परिक्रमा में लग गया था। ग्रामीणों का दावा है कि कुत्ते ने शनिवार को भी मंदिर परिसर की कुछ समय के लिए परिक्रमा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डाक्टरों की टीम कर रही कुत्ते का स्वास्थ्य परीक्षण
ग्राम पैदी में स्थित प्रेम पथ एनिमल शेल्टर के पदाधिकारी डॉक्टर संध्या रस्तोगी, अश्वनी चित्रांश व विशाल पिछले दो दिन से ग्राम नंदपुर में ही कैंप लगाकर कुत्ते का स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज कर रहे हैं। डॉ. अश्वनी चित्रांश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुत्ते को इंफेक्शन मिला, जिसका इलाज कर दिया गया। इसके उपरांत उसने खाना पीना प्रारंभ कर दिया है। संभावना है कि कुत्ता किसी मानसिक बीमारी से ग्रस्त हो, इसके लिए ग्रामीणों के सहयोग से उनके ट्रस्ट के पदाधिकारी बड़ी जांच कराने के लिए उसे दिल्ली ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके ट्रस्ट लावारिस पशुओं की देखरेख के काम में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed