{"_id":"6a8615f9510d670b6604b63e","slug":"due-to-rain-in-the-mountains-the-water-level-of-the-rivers-increased-malan-water-came-on-the-roaddue-to-rain-in-the-mountains-the-water-level-of-the-rivers-increased-malan-water-came-on-the-road-bijnor-news-c-27-1-bij1007-188024-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पहाड़ों पर वर्षा से बढ़ा नदियों का जलस्तर, मालन का पानी सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पहाड़ों पर वर्षा से बढ़ा नदियों का जलस्तर, मालन का पानी सड़क पर
विज्ञापन
जल्दबाजी में जान का जोखिम...बुधवार को मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी रावली-ब्रह्मपुरी के बीच
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर/गजरौला शिव। पहाड़ी क्षेत्र व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा से मालन नदी उफान पर आ गई है। बिजनौर-हरिद्वार मार्ग हल्के वाहनों के लिए मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ट्रैक्टर ट्राली में बाइक रखकर सवारियों को निकाला जा रहा है। निरीक्षण करने पहुंची एडीएम ने ट्रैक्टर ट्राली से सवारियों को इधर-उधर ले जाने के लिए मना कर दिया।
बुधवार को बिजनौर-मंडावर मार्ग पर गजरौला शिव के पास बने मालन नदी के पुल के किनारे सड़क पर पानी आने से यातायात बंद कर दिया गया है। सड़क पर लगातार पानी बढ़ता जा रहा है। बुधवार शाम को सड़क पर करीब पांच से छह फिट पानी बहता रहा। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई।
वहीं, मालन के उफान पर आने से नजीबाबाद से लेकर रावली तक मालन नदी किनारे रह रहे लोगों के घरों में पानी भर जाता है। लोग नाव का सहारा लेकर रास्ता पार करने को मजबूर रहते हैं। पुलिस लाइन व किसानों के खेतों में भरकर जंगल के रास्ते गजरौला शिव, जंदरपुर, हमीदपुर तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 218.70 मीटर तक पहुंच गया है। जबकि, खतरे का निशान 219 मीटर है। बिजनौर बैराज से बुधवार को 132438 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पहाड़ों पर हुई बारिश से गंगा का जलस्तर और बढ़ने की उम्मीद है। संवाद

जल्दबाजी में जान का जोखिम...बुधवार को मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी रावली-ब्रह्मपुरी के बीच- फोटो : Samvad

जल्दबाजी में जान का जोखिम...बुधवार को मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी रावली-ब्रह्मपुरी के बीच- फोटो : Samvad
विज्ञापन