पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Enmity-driven violence in Ramthera, police accused of one-sided action

Bijnor News: रामठेरा में रंजिशन मारपीट, पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप

Thu, 02 Jul 2026 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Enmity-driven violence in Ramthera, police accused of one-sided action
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर । थाना क्षेत्र के गांव रामठेरा में रंजिशन मंगलवार देर रात दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में जांच कर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, बल्कि एक पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर इतिश्री कर ली। रामठेरा निवासी उषा प्रजापति ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी देवराज चौहान, नरेंद्र चौहान और कार्तिक चौहान का उनके साथ मारपीट के मामले में अदालत में मुकदमा चल रहा है। आरोपी उनसे इस मामले को लेकर रंजिश रखते हैं। मुकदमे को खत्म कराने के लिए उन पर दबाव बनाते रहते हैं। आरोप है कि 30 जून की देर रात आरोपियों ने उनके पति ओमप्रकाश पुत्र अंकित व सोहित के साथ लाठी डंडों से मारपीट की। जिससे उनकाे काफी चोटें आई हैं।
आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने के बावजूद उनके पति और दोनों पुत्रों के खिलाफ शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक बिजनौर को प्रार्थना पत्र देकर मामले की सही प्रकार के विवेचना कर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से कार्तिक चौहान की तहरीर पर पुलिस ने ओमप्रकाश व उसके दोनों पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है। उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच कर आरोपियों पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed