पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Heavy rains have brought pleasant weather, overflowing drains, and flooded roads.

Bijnor News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, नालों में उफान... सड़कों पर भरा पानी

Thu, 02 Jul 2026 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains have brought pleasant weather, overflowing drains, and flooded roads.
बिजनौर में ज्ञान विहार कालोनी के बाहर हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद
- जनपद में 11.4 मिमी वर्षा हुई, जिले के तापमान में 4.8 डिग्री की हुई गिरावट
विज्ञापन

- फसलों के लिए सोना बनकर बरसे मेघा, किसानों के चेहरे खिले
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि के बाद जिले के मौसम ने अचानक करवट ली। रात करीब तीन बजे शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह 11 बजे तक हुई। बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। ये बारिश फसलों के लिए भी लाभकारी साबित हुई।
नगीना मौसम वेधशाला के अनुसार जिले में 11.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद जिले के अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री से घटकर 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री से घटकर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम में आई नरमी से लोगों ने राहत की सांस ली। कालागढ़ क्षेत्र में शिवालिक पर्वतों की ओर से काले बादल उठे। रामगंगा नदी की घाटी की ओर से आती ठंडी हवाओं के साथ बारिश होने लगी। कभी हल्की तो कभी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी दोपहर तक होती रही।
विज्ञापन

- सड़कों पर पानी भरा से राहगीर रहे परेशान
झमाझम बारिश का असर शहरभर में देखने को मिला। सिविल लाइन, गुप्ता चौराहे के पास, चाहशीरी, आवास-विकास समेत कई मोहल्लों की सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। नालों में पानी का बहाव तेज होने से उफान की स्थिति बन गई। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर बारिश का पानी देर तक जमा रहने से यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बारिश की बूंदों से शहर से लेकर गांवों तक गुल हुई बिजली
बारिश की बूंदों व पेड़ों की टहनियां गीली होकर लाइनों से टच हो गई। इस कारण शहर से गांवों तक दो से तीन घंटे बिजली कटौती रही। काफी गांवों में कई घंटे कटौती रही। शहर में मंडावर चौराहा, चांदपुर रोड पर, नूरपुर रोड, मेरठ की चुंगी क्षेत्र में कटौती हुई। हालांकि वर्षा थमने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी गई। वहीं, हीमपुर दीपा क्षेत्र में तेज हवा और बारिश के चलते उलेढ़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में ब्रेकडाउन होने से करीब 11 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
उधर शहर के एसडीओ प्रथम ओमकार शर्मा ने बताया कि बारिश व पेड़ों की टहनियाें से आपूर्ति बाधित हो गई थी। सभी को सही कराकर आपूर्ति को सुचारू करा दिया गया।

- बोले किसान, जरूरत के समय बरसे मेघा
धर्मपुरा निवासी प्रगतिशील किसान सूरज सिंह, नींदड़ू खास के किसान मसूद अहमद, मनकुआ के किसान राजाराम ने बताया कि बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं खेतों को भी भरपूर लाभ हुआ है। मंगलवार तक किसान गन्ने की सिंचाई कर रहे थे, लेकिन अब वर्षा से सिंचाई की जरूरत कम हो गई है। धान की पौध तैयार करने वाले किसानों को भी इस बारिश से बड़ी राहत मिली है।

- फसलों के लिए बनी वरदान बारिश
कृषि वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह व जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि यह बारिश गन्ना फसल, चरी, बाजरा, मक्का पशु चारे की फसलों के लिए बेहद लाभकारी है। अच्छी बारिश होने से धान की रोपाई तेजी होगी। यह बारिश फसलों के लिए वरदान है।

बिजनौर में ज्ञान विहार कालोनी के बाहर हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद

बिजनौर में ज्ञान विहार कालोनी के बाहर हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद

बिजनौर में ज्ञान विहार कालोनी के बाहर हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद

बिजनौर में ज्ञान विहार कालोनी के बाहर हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद

बिजनौर में ज्ञान विहार कालोनी के बाहर हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद

बिजनौर में ज्ञान विहार कालोनी के बाहर हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद

बिजनौर में ज्ञान विहार कालोनी के बाहर हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद

बिजनौर में ज्ञान विहार कालोनी के बाहर हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद

बिजनौर में ज्ञान विहार कालोनी के बाहर हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद

बिजनौर में ज्ञान विहार कालोनी के बाहर हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed