पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tigers and elephants are now entering the courtyards of homes, signaling a major tragedy.

Bijnor News: अब घरों के अहाते में आने लगे बाघ व हाथी, किसी बड़े हादसे की आहट

Thu, 02 Jul 2026 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tigers and elephants are now entering the courtyards of homes, signaling a major tragedy.
अब घरों के अहाते में आने लगे बाघ व हाथी, किसी बड़े हादसे की आहट वाली खबर का फोटो1. कालागढ़ की
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों के वन्यजीव अब सीधे घरों के अहाते में आकर उत्पात मचाने से आबादी क्षेत्र में किसी बड़े हादसे की आशंका पैदा हो रही है।
विज्ञापन

पुराना कालागढ़ में रात को एक बाघ का वीडियो आवासीय परिसर क्षेत्र में आते हुए एक घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके अलावा नई कॉलोनी स्थित केंद्रीय भंडार खंड-3 के अधिशासी अभियंता मनोज गौड़, शिविर प्रबंध खंड के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार, सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह के आवासीय परिसर में हाथियों ने प्रवेश कर उत्पात मचाया। सूचना मिलने पर वन विभाग के गश्ती दल में बड़ी मुश्किल से हाथियों को आवासीय परिसर से बाहर किया। आबादी परिसर में हाथी किसी भी समय विचरण कर रहे हैं। एक हथिनी अपने बच्चे के साथ सड़क पार करती हुई नजर आई। ईई मनोज गौड़ ने बताया कि हाथी उनके यहां रोज आ रहा है। उसने गेट तक तोड़ दिया है। ईई बृजेश कुमार व सहायक अभियंता पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि हाथी ने उनके बगीचे की तार-बाड़ को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

किसी बड़े हादसे की आहट
कालागढ़ में वन्यजीवों का विचरण यूं तो आम बात है, लेकिन यह पहली बार हो रहा है कि हिंसक जीव रोशनी होने के बावजूद आवासीय परिसर के अंदर अपनी चहलकदमी कर रहे हैं। घरों में रहने वाले परिवार के सदस्य दहशत में हैं। किसी भी आवश्यक कार्य के लिए बाहर आना-जाना खतरे से खाली नहीं है। वहीं रात में दो बजे से पुराना कालागढ़ से दिल्ली, नोएडा आदि के लिए बसों का संचालन शुरू हो जाता है। यात्रियों को या तो पैदल या फिर दो पहिया वाहन से आना-जाना पड़ता है। ऐसे में हिंसक जीवों से टकराव बड़े हादसे की आशंका पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम के पेड़ों से जल्दी हटाएं फल
कालागढ़ के वन क्षेत्र अधिकारी नंदकिशोर रूवाली का कहना है कि वन्य जीव बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ इन दिनों आवासीय परिसर में खड़े आम के पेड़ों पर लगे फल हाथियों को आकर्षित कर रहे हैं। जितनी जल्दी हो सके इन फलों को तुड़वा लिया जाए। फिर भी हाथियों को नियंत्रित करने के लिए गश्ती दलों को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed