{"_id":"6a4576f37f46c4e29e011285","slug":"helplessness-first-the-skythen-tears-poured-from-the-eyes-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-183880-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबसी : पहले आसमान...फिर आंखों से बरसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबसी : पहले आसमान...फिर आंखों से बरसा पानी
विज्ञापन
पाट दिया तालाब, पानी से लबालब हुए घर... बिजनौर नगर पालिका के मोहल्ला बकली में तालाब पाटकर कॉलोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकली में पहली ही बारिश में पगडंडी भी डूबने लगी
- घरों में दो फिट तक पानी भरा, तख्त पर बैठे रहे लोग
- अब बीमारी फैलने का भी सताने लगा है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। एक ओर बारिश से जहां शहर के दूसरे लोग गर्मी से राहत मिलने की बात कह रहे थे, वहीं दूसरी ओर बकली कॉलोनी के लोगों की आंखें दुर्दशा को देख नम हो गई। जो लोग छत पर अपना सामान रखे हुए थे, वह पड़ोसियों से बरसात के लिए छत उधार मांग रहे हैं। वहीं आसपास के घरों में भी दो फिट तक पानी भर गया। जिससे लोग तख्त पर बैठे हुए हालात पर आंसू बहा रहे थे।
शहर की नगर पालिका परिधि में आने वाली बकली कॉलोनी की यह जगह कई परिवारों के लिए श्राप से कम नहीं है। मंगलवार की देर रात बारिश शुरू हुई तो जलभराव होने लगा। बुधवार की दोपहर तक पानी उन घरों की छत के पास तक पहुंच गया, जो तालाब बन चुके मैदान के बीच में रह रहे हैं। बांस से बनाई पगडंडियां भी डूबने की हालत में पहुंच गई। आसपास के घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया और लोग मजबूरी में वहां पड़े तख्त पर मदद का इंतजार ही करते नजर आए।
-- इंपैक्ट: नगर पालिका की टीम पहुंची, दिया समाधान का आश्वासन
बिजनौर। अमर उजाला के 01 जुलाई के अंक में बकली कॉलोनी की दुर्दशा पर खबर प्रकाशित हुई। इसके बाद बुधवार की दोपहर नगर पालिका की टीम यहां पहुंची। नगर पालिका ईओ विकास कुमार ने वहां के हालात का जायजा लिया। वहां के लोगों से समस्या के बारे में जानकारी जुटाई। ईओ ने आश्वासन दिया कि नालों की सफाई कराई जाएगी और वहां तालाब की खोदाई भी कराई जाएगी। ताकि समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
-- सड़क बने तो कुछ राहत मिले : विमला
बकली कॉलोनी निवासी विमला ने बताया कि बरसात में अपने घरों तक पहुंचने वाले रास्ते भी पानी में डूब जाते हैं। घरों तक पानी भर जाता है। यदि सड़क बन जाए तो कम से कम घरों तक पहुंचने की सुविधा तो हो जाएगी।
-- बारिश में कई कॉलोनियों का आता है पानी : उषा
बकली निवासी उषा देवी ने बताया कि जब भी बारिश होती है, कई कॉलोनियों का पानी नालों से होता हुआ, उनके घरों में आ जाता है। आगे पानी की निकासी ही नहीं है। सबसे पहले निकासी की व्यवस्था नगर पालिका और प्रशासन को करानी चाहिए।
-- बीमारी का सता रहा है डर : ओमी
बकली निवासी ओमी ने बताया कि अब पानी घरों के अंदर घुस रहा है। बारिश बंद होती तो बीमारियों का खतरा सताने लगता है। हर साल इस सीजन में कोई न कोई गंभीर बीमार भी पड़ जाता है। इस समस्या का समाधान शीघ्र कराना चाहिए।
-- सालों बीत गए, कब होता समाधान : समरपाल
बकली निवासी समरपाल ने कहा कि सालों से वह शिकायत करते आ रहे हैं। कई बार आश्वासन मिलता है तो कई बार कोई देखने तक नहीं आता। अब तो उम्मीद टूटने लगी है। शिकायतों के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। जो टीम यहां आई थी, उनके सामने पूरी बात रखी गई है।
-- वर्जन
इस प्रकरण को दिखवाया जा रहा है। नगर पालिका के अधिकारियों से भी वार्ता हुई है। वहां एक टीम भी गई थी। प्रयास किए जाएंगे कि वहां की समस्या का समाधान हो सके। -अंशिका दीक्षित, एडीएम प्रशासन