सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Entrepreneurs raised the issue of Nagina Road Railway Overbridge

Bijnor News: उद्यमियों ने उठाया नगीना मार्ग रेलवे ओवरब्रिज का मुद्दा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs raised the issue of Nagina Road Railway Overbridge
विज्ञापन
बिजनौर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक में विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा हुई। उद्यमियों ने नगीना मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का मुद्दा भी उठाया।
Trending Videos

बैठक में जिला महामंत्री मुनीष त्यागी ने जिला पंचायत के वसूली के रवैये पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व में नोटिस दिए ही लोगों के घरों पर दबाव बनाया जा रहा है, जो उचित नहीं है। प्रांतीय संगठन मंत्री व्यापार मंडल बीएस राजपूत ने नजीबाबाद ब्लॉक के गांव बशीरपुर स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के मुख्य अधिकारी की लापरवाही के चलते बजट, नक्शा व सर्वे पूर्ण होने के बावजूद भी इस मामले को बोर्ड बैठक में नहीं रखा गया। जिसके चलते डीएम ने तत्काल पुलिया निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। डीएम जसजीत कौर ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत बैकों को गुणवत्तापूर्वक ऋण स्वीकृत करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर सीडीओ रणविजय सिंह, उपायुक्त उद्योग अमित कुमार, विकास कुमार अग्रवाल, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed