सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   FIR lodged in case of encroachment on road and graveyard land

Bijnor News: रास्ते और कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in case of encroachment on road and graveyard land
विज्ञापन
नहटौर। क्षेत्र के ग्राम कासमपुर लेखराज में सरकारी रास्ते और कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। नगर के मोहल्ला रसूलदारान निवासी मोहम्मद जीशान पुत्र सईद अहमद ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव कासमपुर लेखराज में खाता संख्या 184, खसरा संख्या 155 राजस्व अभिलेखों में सरकारी रास्ते के रूप में दर्ज है, जबकि खाता संख्या 185, खसरा संख्या 156 कब्रिस्तान की भूमि के रूप में अंकित है।
Trending Videos

आरोप है कि सलमान निवासी झील कॉलोनी, मोहम्मद रिजवान निवासी ग्राम बेगराजपुर, नदीम शाह निवासी ग्राम फरीदाबाद, नवाब निवासी ग्राम बेगराजपुर, जरीसा खातून निवासी ग्राम फुलसंदा खाकम, शहजाद मलिक निवासी जिगर कॉलोनी मोहल्ला जोशीयान, सलीम अहमद व रेशमा निवासी मोहल्ला हाथी वाला मंदिर सहित कुछ अन्य लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रार्थी का आरोप है कि झूठी गवाही तथा कूट रचित दान पत्रों व बैनामों के माध्यम से सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग किया गया, जिससे सरकार को भारी राजस्व हानि हुई है। उन्होंने सरकारी भूमि और कब्रिस्तान की अवैध खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। एसपी के आदेश पर आठ नामजद सहित अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed