{"_id":"696be289845af32e5e0bc70c","slug":"fog-in-the-morning-followed-by-sunshine-bijnor-news-c-27-1-bij1027-170190-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सुबह छाया कोहरा, बाद में धूप से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सुबह छाया कोहरा, बाद में धूप से मिली राहत
विज्ञापन
बिजनौर में शनिवार की सुबह छाए कोहरे से निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में मौसम का मिजाज सर्द बना हुआ है। शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। बाद में कोहरे को चीरकर सूर्यदेव ने दर्शन दिए। धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। साथ ही अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। हालांकि शाम ढलते ही ठिठुरन ने फिर से जकड़ लिया।
शहर में शुक्रवार शाम सात बजे से कोहरा छाने लगा था। रात नौ बजे तक घना कोहरा छाने से दृष्यता घटकर शून्य पहुंच गई। शनिवार सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। बाद में 10 बजे तक कोहरा छंट गया और धूप निकल आई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। ठंड से बचने के लिए लोग घरों की छत पर धूप में बैठे हुए नजर आए। मगर, शाम होते-होते फिर से सर्दी सताने लगी। लोगों के हाथ-पैर की अंगुलियां सुन्न हो गई। बच्चे और बुजुर्ग घरों के अंदर कैद होने को मजबूर हो गए। सर्दी से बचाव को लोगों को अलाव और हीटर का सहारा लिया।
शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि धूप निकलने पर एक दिन में ही अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आगामी कुछ दिन और सर्दी लोगों को सताएगी।
जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम न्यूनतम तापमान
11 जनवरी- 17.4- 5
12 जनवरी- 15.2- 4.5
13 जनवरी- 18.8- 3.5
14 जनवरी- 9.8- 5.5
15 जनवरी- 15.6- 4.4
16 जनवरी- 15.4- 3.4
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
Trending Videos