{"_id":"69bc38505703c68e6602f7a8","slug":"forest-officials-opened-fire-on-the-car-of-a-family-returning-from-a-birthday-party-bijnor-news-c-27-1-bij1007-174951-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जन्मदिन कार्यक्रम से लौट रहे परिवार की कार पर वनकर्मियों ने किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जन्मदिन कार्यक्रम से लौट रहे परिवार की कार पर वनकर्मियों ने किया फायर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। ग्राम कुंआखेड़ा में जन्मदिन कार्यक्रम से लौट रहे एक परिवार के लोगों की कार पर वन कर्मियों ने फायर किया। गोली कार के बोनट को चीरती हुई इंजन में जा लगी। घटना से परिवार के सदस्य दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस से वन कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
थाना अफजलगढ़ के ग्राम रसूलाबाद खेरी निवासी धीर सिंह का कहना है कि वह परिवार के साथ कार से बुधवार की शाम बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम कुंआखेड़ा में अपने रिश्तेदार संदीप के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आए थे। देर रात सभी लोग कार से वापस जा रहे थे। आरोप है कि पास के गांव भोगपुर के आर्मी कॉन्वेंट स्कूल के पास वन विभाग की टीम ने उनकी कार के आगे बुलेट बाइक लगाकर रोक दिया। वन कर्मियों ने कार की चेकिंग की और इसके बाद चले जाने को कहा। जैसे ही कार चलाई तो चार वन कर्मियों ने सामने आकर कई हवाई फायर किए। जिसमें से एक फायर कार के सामने किया जो गाड़ी के बोनट के नीचे की ओर लगा। गोली बोनट को चीरती हुई इंजन में जा घुसी। घटना से परिवार दहशत में आ गया और पुलिस को सूचना दी। तभी वनकर्मी मौके से भाग निकले।
सूचना पर सीओ नगीना अंजनी कुमार चतुर्वेदी व थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार वन कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बढ़ापुर थाने पहुंचा। सीओ नगीना अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि वनकर्मियों को जंगल से खैर की लकड़ी काटे जाने की सूचना मिली थी। वनकर्मी लकड़ी चोरों को जंगल से खदेड़ने के लिए हवाई फायर करते रहते हैं। इस मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos