फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four hours of heavy rain; water up to a foot deep on the roads.

Bijnor News: चार घंटे झमाझम बारिश, सड़कों पर एक फीट तक भरा पानी

Wed, 12 Aug 2026 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four hours of heavy rain; water up to a foot deep on the roads.
मेरठ पौड़ी हाईवे पर बिजनौर में आदर्श नगर के सामने हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद
-किरतपुर रोड पर दो घंटे तक रहा जलभराव, आवास विकास, नई बस्ती और रामबाग समेत कई जगह सड़कें बनीं तालाब
विज्ञापन

-नगीना मौसम वेधशाला में दर्ज की गई 80 एमएम बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मंगलवार को झमाझम बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और करीब दस बजे शुरू हुई बारिश दोपहर दो बजे तक रुक-रुककर होती रही। मौसम विभाग ने 80 एमएम बारिश दर्ज की। तेज बारिश के कारण शहर की कई प्रमुख सड़कों और मोहल्लों में जलभराव हो गया। कहीं सड़क पर एक फीट तक पानी भर गया। राहगीरों को बारिश में भीगते हुए और पानी के बीच से गुजरकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
जिला मुख्यालय पर बारिश का असर सबसे ज्यादा दिखाई दिया। किरतपुर रोड पर करीब दो घंटे तक जलभराव की स्थिति बनी रही। सड़क पर पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई लोग जूते-चप्पल हाथ में लेकर पानी के बीच से गुजरते नजर आए। बारिश से बचने के लिए छाता लेकर निकले लोगों को भी कई स्थानों पर पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

आवास विकास, नई बस्ती और रामबाग समेत कई मोहल्लों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। इन क्षेत्रों में करीब एक फीट तक पानी भर गया। बारिश के दौरान सड़क से गुजरने वाले लोगों को जलभराव के कारण काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों का कहना था कि बारिश तेज होते ही शहर की कई सड़कों पर जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। पानी की निकासी में समय लगने के कारण लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से छाए बादलों और लगातार हुई बारिश के कारण मौसम का मिजाज भी बदल गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी। दोपहर बाद बारिश थमने पर लोगों ने राहत की सांस ली, हालांकि कई स्थानों पर सड़क पर पानी जमा रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed