{"_id":"6a7b6bac39e06801640aba97","slug":"police-find-crucial-clues-in-the-anil-kumar-soti-murder-case-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-187472-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अनिल कुमार सोती हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अनिल कुमार सोती हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दस से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है पुलिस
- जमीन के विवाद समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अनिल कुमार सोती हत्याकांड में पुलिस के हाथ अहम सुराग लग चुके हैं, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की जद्दोजहद में लगी है। अब तक दस से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी हैं। अब आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी रह गया है।
बिजनौर में नूरपुर मार्ग पर स्थित 28 बीघा के बाग में बनी कोठी में 82 वर्षीय अनिल कुमार सोती अकेले ही रहा करते थे। जिनकी गला घोटकर हत्या कर दी गई, शुक्रवार की सुबह 6 बजे बजे उनका शव घर में ही पड़ा मिला था। उनके भांजे आलोक शर्मा निवासी दिल्ली ने शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनके मामा अनिल कुमार सोती को भूमाफिया जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसके संबंध में शिकायत भी की गई थी। आरोप लगाया कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जो एसडीएम कोर्ट में भी विचाराधीन है। आरोप लगाया कि भतीजजे गौरव सोती, शैलेंद्र खन्ना, सुनील खन्ना ने साजिश रचकर नावेद और अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या कराई है।
इसके बाद से पुलिस दस से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। कुछ संदिग्धों से उनकी संपत्ति के संबंध में अभिलेख भी तलब किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा चुका है। काल डिटेल का विश्लेषण करने के साथ ही रजिस्ट्री कार्यालय में भी रिकार्ड खंगाल रही है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि कुछ अहम बातें पता लगी हैं, जल्द ही आरोपियों तक पुलिस पहुंच जाएगी।