सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four leopard cubs spotted in the forest, villagers panicked

Bijnor News: जंगल में दिखे तेंदुए के चार शावक, ग्रामीणों में दहशत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Four leopard cubs spotted in the forest, villagers panicked
स्योहारा। स्योहारा क्षेत्र के गांव शाहपुर खेड़ी में मिले मादा गुलदार के शावक - फोटो : कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते व्यापारी।
विज्ञापन
- शाहपुर खेड़ी के खेत में मिले शावक, वन विभाग ने लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की
Trending Videos

स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम शाहपुर खेड़ी में सोमवार को जंगल के पास तेंदुए के चार शावक दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। किसान धर्मपाल सिंह के खेत में शावकों के मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आशंका है कि आसपास मादा तेंदुआ भी मौजूद है, जिससे भय का माहौल बना हुआ है।
शावकों को देखने के लिए गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर प्रधान पति बेगराज सिंह ने वन विभाग को अवगत कराया। इसके बाद वन विभाग के कैटल गार्ड हरीश कुमार और नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से शावकों को अकेला छोड़ने की अपील की, ताकि मादा तेंदुआ सुरक्षित रूप से अपने बच्चों को साथ ले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर विजय भारत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सबसे जरूरी है कि मादा अपने बच्चों तक पहुंच सके। विभाग लगातार प्रधान पति बेगराज सिंह के संपर्क में है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब आठ दिन पहले पास के गांव पट्टी में भी तेंदुए के तीन शावक दिखाई दिए थे। लगातार तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के आसपास पिंजरा लगवाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। इस दौरान प्रधान पति बेगराज सिंह, निरपेन्द्र चौहान, दीपू चौहान, यशपाल सिंह, निरपेन्द्र शर्मा, मदन चौहान, मयंक चौहान, बंटी चौहान, नागेश, आदित्य चौहान, तेगबहादुर शर्मा और चंद्रभान सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed