{"_id":"69e12fda25c168f4b40b9e97","slug":"gas-cylinders-were-scrambled-for-and-even-after-waiting-in-line-all-day-no-cylinders-were-available-bijnor-news-c-27-1-bij1007-177185-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गैस के लिए मारामारी, दिनभर लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गैस के लिए मारामारी, दिनभर लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। हरिद्वार मार्ग स्थित इंडेन गैस गोदाम से उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। बुकिंग के बावजूद सुबह से शाम तक उपभोक्ता लाइन में लगते हैं और फिर उन्हें स्टॉक खत्म होने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है। बृहस्पतिवार को सिलिंडरों के लिए खूब हंगामा हुआ। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगानी पड़ी। बाद में एसडीएम ने गोदाम से गैस सिलिंडर वितरण पर रोक लगाते हुए होम डिलीवरी के निर्देश दिए हैं।
बुधवार की देर शाम तक उपभोक्ता रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए गोदाम पर डटे रहे। उपभोक्ताओं का आरोप था कि घंटों प्रतीक्षा के बाद उन्हें गैस खत्म होने की बात कहकर वापस कर दिया जाता है। उधर, गैस एजेंसी स्वामी रोहित राज ने आपूर्ति कम मिलने से होम डिलीवरी और गैस वितरण प्रभावित होने की बात कही। एसडीम शैलेंद्र कुमार सिंह ने इंडेन समेत सभी गैस एजेंसियों के गोदाम से रसोई गैस सिलिंडर वितरण पर रोक लगा दी। बुकिंग के अनुसार उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के निर्देश दिए हैं।
वहीं, इंडेन गैस एजेंसी गोदाम पर सिलिंडर आपूर्ति को लेकर रोजाना हो रहे हंगामे को देखते हुए एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार व्यवस्था बनवाने के निर्देश दिए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार होम डिलीवरी से गैस मिलेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X