फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar attacked and injured forest Gujjar

Bijnor News: गुलदार ने हमला कर वन गुर्जर को किया घायल

Mon, 17 Aug 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Guldar attacked and injured forest Gujjar
मंडावली/नजीबाबाद (बिजनौर)। क्षेत्र में गुलदार ने गांव मुथरा के वन गर्जर को हमला कर घायल कर दिया। वहीं गांव कल्याणपुर में शुक्रवार की देर रात गुलदार के घर में घुसकर कुत्ते को उठा ले गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गूढ़ा के मोथरा उर्फ नीमवाली क्षेत्र में वन गुर्जरों के डेरे हैं। साहनपुर वन रेंज के जंगल में बसे वन गर्जरों को अक्सर जंगली-जानवरों का खतरा बना रहा है। शुक्रवार को गुलाम रसूल का युवा पुत्र मो. रफी गांव लौट रहा था। तभी गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने और अन्य लोगों के आने पर गुलदार भाग निकला। ग्राम प्रधान पति सरदार नरवैल सिंह ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर भर्ती कराया। वहीं ग्रामीणों में बाघ द्वारा हमला करने की भी चर्चा रहीं। ग्रामीण मुस्तफा, शमशेर, यामीन, गुलाम नबी आदि ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है। साहनपुर वन रेंज के विकास कुमार व वन दरोगा मोहित कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

ग्राम कल्याणपुर में निवासी रूपचंद पुत्र सुक्के ने बताया कि घर में घुसकर गुलदार पालतू कुत्ते को मुंह में दबाकर ले गया। आशीष त्यागी, मुदित त्यागी, दीपक त्यागी, सौरभ त्यागी, पुष्पेंद्र सिंह, राकेश कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार कई दिनों से आसपास देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की। उधर उप क्षेत्रीय वन अधिकारी हरगोविंद सिंह ने बताया कि टीम को गांव भेजा गया है। जल्द ही पिंजरा लगाया जाएगा। गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed