फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police nab gangster who was trying to slaughter cows in an encounter

Bijnor News: गोकशी की फिराक में लगे गैंगस्टर को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

Mon, 17 Aug 2026 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Police nab gangster who was trying to slaughter cows in an encounter
नजीबाबाद। गोकशी की फिराक में लगे गैंगस्टर को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया है। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पैर मेें गोली लगी जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। पकड़ में आया गैंगस्टर देहरादून के रायवाला में भी गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी के पास से तमंचा और पशुवध के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

नजीबाबाद थाना क्षेत्र गांव समीपुर के पास शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने संदिग्धों की घेराबंदी की। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने तमंचे से पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में फरमान निवासी कुरेशियान, कस्बा जलालाबाद के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस को तलाशी की दौरान आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस और पशु वध के अवैध उपकरण बरामद हुए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। विवेचक अमित कुमार ने बताया कि फरमान पर 22 मुकदमे दर्ज हैं और गैंगस्टर भी है। आरोपी देहरादून के रायवाला में भी वांछित चल रहा था। उधर सीओ आकांक्षा गौतम ने मुठभेड़ में आरोपी को पकड़ने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed