फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain brings pleasant weather, temperature drops

Bijnor News: बारिश से सुहावना हुआ मौसम, तापमान में आई गिरावट

Mon, 17 Aug 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rain brings pleasant weather, temperature drops
बिजनौर। जिले में बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। तापमान में आई 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। रविवार को 13.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद रविवार शाम को फिर से बारिश होने से मौसम में ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन


रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे से सुबह नौ बजे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। शाम साढ़े चार बजे के बाद फिर से बारिश शुरू हुई। बारिश होने से लोगों को राहत मिली। बारिश होने से वाहनों के पहिए भी थम गए। बारिश बंद होने के बाद ही राहगीर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। रविवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अभी बारिश होने की संभावना है। तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

----
गन्ना और धान फसल के लिए लाभकारी है बारिश
जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि इस समय हुई बारिश गन्ना और धान की फसलों के लिए बेहद लाभकारी है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के साथ फसलों की बढ़वार को भी फायदा मिलेगा। किसान रामपाल सिंह, विजेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह का कहना है कि इस समय खेतों में खड़ी गन्ना और धान की फसलों के लिए बारिश सोने के समान है। किसानों को उम्मीद है कि बारिश से फसलों की पैदावार बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान

तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
10 अगस्त- 29.8- 24.2
11 अगस्त- 30.2- 26.2
12 अगस्त- 35.2- 25
13 अगस्त- 35.8- 25.2
14 अगस्त- 29.6- 24.5
15 अगस्त- 32.6- 25
16 अगस्त- 29.2- 24.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed