{"_id":"6a821763cb634fd081059d75","slug":"two-people-were-bitten-by-a-snake-but-anti-venom-saved-their-lives-bijnor-news-c-27-1-bij1007-187726-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो लोगों को सांप ने डसा, एंटी वेनम से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो लोगों को सांप ने डसा, एंटी वेनम से बची जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़। गांव मोहद्दीनपुर और रामपुर घोघर में दो लोगों को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों के परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
शनिवार की शाम मोहददीनपुर निवासी जयप्रकाश पुत्र हरकेश अपने घेर में लाइट जलाने के लिए जा रहा था। घेर में मौजूद एक सांप पर पैर पड़ जाने से सांप ने उसे तीन जगह डस लिया। उधर, गांव रामपुर घोघर निवासी अली पुत्र तसव्वुर शनिवार की शाम खेत पर गया था। वापस आते समय एक स्थान पर पानी भरा था। पानी से निकलते वक्त वहां मौजूद एक सांप ने उसे डस लिया।
सीएचसी के फार्मासिस्ट मनोज शर्मा ने जयप्रकाश तथा अली को एंटी वेनम लगाई। करीब चार घंटे बाद दोनों की हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। रामपुर घोघर निवासी अली ने बताया कि उसने अमर उजाला में सांप के काटने पर सरकारी अस्पताल में उपचार कराने के विषय में पढ़ा था। इसके बाद वह उपचार कराने सीएचसी अफजलगढ़ पहुंचा। सीएचसी अधीक्षक सर्वेश निराला ने बताया कि बरसात का मौसम है। विषैले जीव जंतु बाहर आ जाते हैं। उन्होंने सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही बताया कि सांप के काटने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाकर रोगी का उपचार कराएं। सीएचसी अफजलगढ़ व पीएचसी कासमपुरगढ़ी में पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम उपलब्ध है।