फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The Minister in charge took stock of the flood situation.

Bijnor News: प्रभारी मंत्री ने बाढ़ के हालात का लिया जायजा

Mon, 17 Aug 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The Minister in charge took stock of the flood situation.
बिजनौर। जनपद में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रविवार को रावली बांध और गलखा देवी मंदिर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जलस्तर, बांध की स्थिति तथा सिंचाई विभाग की ओर से किए जा रहे सुरक्षात्मक एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की गई।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों के साथ है और किसी भी आपदा की स्थिति में हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मंत्री ने बांध एवं तटबंधों की निरंतर निगरानी तथा आवश्यकतानुसार मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य तत्काल कराने को कहा।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ की तैयारी की समीक्षा बैठक
बैराज स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर जलस्तर, संवेदनशील क्षेत्रों और राहत-बचाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि फिलहाल जिले में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है और हालात नियंत्रण में हैं। संबंधित विभाग लगातार निगरानी और आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed