{"_id":"6973c09bb1b54271d9071e34","slug":"hindustan-petroleum-to-set-up-lpg-plant-in-najibabad-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-170703-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हिंदुस्तान पेट्रोलियम का नजीबाबाद में लगेगा एलपीजी प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हिंदुस्तान पेट्रोलियम का नजीबाबाद में लगेगा एलपीजी प्लांट
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना दूसरा एलपीजी गैस रिफिल प्लांट नजीबाबाद में स्थापित करेगी। अगस्त माह से एलपीजी कुकिंग गैस की आपूर्ति शुरू होगी। प्लांट स्थापना का काम शुरू हो गया है।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो के कई वर्षों से बंद प्लांट परिसर में अब कंपनी का एलपीजी रिफिल प्लांट स्थापित किया जाएगा। 300 टन क्षमता के एलपीजी गैस प्लांट लगाने के लिए काम शुरू हो चुका है। प्रोजेक्ट मैनेजर विपुल श्रीवास्तव की देखरेख में आदर्श नगर क्षेत्र स्थित लालूवाला में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के काफी समय से बंद डिपो परिसर में एलपीजी रिफिल प्लांट की स्थापना की जा रही है। कंपनी ने जुलाई-अगस्त तक प्लांट स्थापना का काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। स्थापना के बाद नजीबाबाद प्लांट पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड क्षेत्र के विभिन्न जनपदों को एलपीजी गैस की आपूर्ति उपलब्ध कराएगा।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम की एलपीजी गैस कैप्सूल (बल्क) के माध्यम से नजीबाबाद रिफिल प्लांट लाकर स्टोर की जाएगी। नजीबाबाद प्लांट से रिफिल किए गए गैस सिलेंडरों की अनुमानित 14 से 15 वाहनों से विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रतिदिन एचपी गैस आपूर्ति की जाएगी।
Trending Videos