सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Huge Stock of Illegal Timber Found Inside Overhead Tank Premises in Bijnor

UP: बिजनौर में बड़ी कार्रवाई, ओवरहेड टैंक के भीतर मिला लकड़ी का जखीरा, वन विभाग का छापा, अवैध कटान पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 May 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर के कादराबाद क्षेत्र में वन विभाग के उड़न दस्ते ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक परिसर से अस्सी से सौ क्विंटल प्रतिबंधित जंगल की लकड़ी बरामद की। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Huge Stock of Illegal Timber Found Inside Overhead Tank Premises in Bijnor
बरामद लकड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर के कादराबाद क्षेत्र के गांव रसूलपुर आबाद में वन विभाग के उड़न दस्ते ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित जंगल की लकड़ी बरामद की है। यह लकड़ी निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक परिसर के भीतर बने बोरिंग स्थल से बरामद हुई। बरामद लकड़ी का वजन करीब अस्सी से सौ क्विंटल बताया जा रहा है।

Trending Videos


वन विभाग की टीम ने मौके से लकड़ी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 2027 के रण की तैयारी, पश्चिमी यूपी में दलों ने बढ़ाई सक्रियता, सम्मेलन और सभाओं से गरमाई राजनीति
 

छापेमारी में खैर, शीशम और सागौन की लकड़ी बरामद
मंगलवार को मुरादाबाद से वन विभाग का उड़न दस्ता गांव रसूलपुर आबाद पहुंचा। यहां टीम ने अनीस पुत्र अफसर अहमद के यहां बने लकड़ी पड़ाव पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान खैर, शीशम, सागौन और कुकाट जैसी बेशकीमती जंगल की लकड़ियां बरामद की गईं।

टीम को निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक परिसर में बने बोरिंग स्थल के भीतर लकड़ियों का बड़ा जखीरा मिला। इसके अलावा परिसर के बाहर भी काफी मात्रा में लकड़ी जमा की गई थी। वन कर्मियों ने श्रमिकों की मदद से लकड़ियों को ट्रैक्टर ट्रालियों में भरवाकर कब्जे में ले लिया।

Huge Stock of Illegal Timber Found Inside Overhead Tank Premises in Bijnor
बरामद लकड़ियां - फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण के बाद भी नहीं हटाया गया लकड़ी का ढेर
चार दिन पहले जिलाधिकारी जसजीत कौर ने क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंकों और उनसे जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को ओवरहेड टैंक और बोरिंग स्थल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए थे।

इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों ने परिसर में जमा लकड़ियों को हटाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। हैरानी की बात यह भी है कि ग्राम प्रधान के घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर यह लकड़ी जमा थी, फिर भी इस मामले की जानकारी होने से इनकार किया गया।

क्षेत्र में लंबे समय से जारी है अवैध कटान
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से प्रतिबंधित जंगल की लकड़ियों का अवैध कटान जारी है। बताया जाता है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों के माध्यम से जंगल की बेशकीमती लकड़ी काटकर लाई जाती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस और वन विभाग के कुछ कर्मियों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार लगातार चल रहा है और लकड़ी तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होती।
इस संबंध में वन दरोगा सत्यवीर ने बताया कि बरामद लकड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है और उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed