सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In winter, the heater dries up the water in the eyes

Bijnor News: सर्दियों में हीटर से सूख रहा आंखों का पानी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
In winter, the heater dries up the water in the eyes
मेडिकल कॉलेज में महिला की आंख देखते नेत्र रोग विशेषज्ञ। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। कड़कड़ाती सर्दी से बचने के लिए लोग हीटर का सहारा ले रहे हैं। मगर, इसके ज्यादा प्रयोग से आंखों का पानी सूख रहा है। इस समस्या के मेडिकल कॉलेज में रोजाना करीब 30 मरीज तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को हीटर का कम प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं।
Trending Videos


दिसंबर माह से ही लोगों को खूब सर्दी सता रही है। लोग ठंड से बचने के लिए हीटर को सामने रखकर बैठ रहे हैं। हीटर के ज्यादा पास बैठने से आंखे प्रभावित हो रही हैं। हीट से आंखों की नमी सूखने के रोजाना मरीज पहुंच रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीश शर्मा का कहना है कि आईबॉल को चिकनाहट देने के लिए टियर फिल्म लेयर होती है। इससे आंख को इधर-उधर घूमने में मदद मिलती है। टियर फिल्म लेयर में प्रोटीन, पानी, वसा होती है। जिससे आंखों में दर्द नहीं होता है। सर्दियों में हीटर के नजदीक बैठने से ही हीट आंखों की नमी सोख रही है। ऐसे में हीटर के पास बैठना आंखों के लिए ठीक नहीं है। ड्राई आई की वजह से आंखों में दर्द, बार-बार पलक झपकने, खुजली, जलन की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीटर से हुई ड्राइनेस के लक्षण

-आंखों में दर्द होना

-देखने में परेशानी होना
-आंखों से पानी या आंसू आना
-इंफेक्शन होना

-आंखों का लाल होना
ड्राइनेस से बचाव

-हीटर से थोड़ा दूर बैठें
-मोबाइल का ज्यादा प्रयोग न करें

-समस्या होने पर दवाई लें

-आंखों को दिन में तीन बार साफ करें

-बाहर जाते समय आंख, कानों को ढकें

हीटर के पास ज्यादा बैठने से इन दिनों आंखों में ड्राइनेस की समस्या दिखाई दे रही है। हीट से आंखों की नमी सूख रही है। ड्राईआई समस्या से बचने के लिए हीटर से उचित दूर पर बैठें। ताकि, शरीर को ज्यादा गर्माहट नहीं लगे। - डॉ. रजनीश शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed