सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Labourer Dies After Coming in Contact With Broken High-Tension Wire, Villagers Protest

Bijnor: हाई टेंशन तार से टकराकर मजदूर की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, एक घंटे तक नहीं उठने दिया शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 May 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर के हीमपुर दीपा क्षेत्र में टूटे उच्च दाब विद्युत तार की चपेट में आने से 65 वर्षीय श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लगभग एक घंटे तक शव नहीं उठने दिया और कार्रवाई व मुआवजे की मांग की।

Labourer Dies After Coming in Contact With Broken High-Tension Wire, Villagers Protest
मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर जनपद के हीमपुर दीपाक्षेत्र के गांव उमरी पीर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय श्रमिक की उच्च दाब विद्युत लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और लगभग एक घंटे तक शव को उठाने नहीं दिया।

Trending Videos


मजदूरी करने जंगल जा रहे थे वृद्ध
जानकारी के अनुसार गांव उमरी पीर निवासी 65 वर्षीय रमजानी पुत्र सुल्तान बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे साइकिल से मजदूरी करने के लिए मिठनपुर के जंगल की ओर जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह चक मार्ग से गुजर रहे थे, उसी दौरान वहां पहले से जमीन पर पड़ा उच्च दाब विद्युत लाइन का टूटा तार उनके संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से रमजानी की मौके पर ही मौत हो गई। जंगल की ओर जा रहे अन्य ग्रामीणों ने उन्हें मृत अवस्था में देखा और गांव में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 'हाथ मत लगाना, इतनी हिम्मत नहीं तुम्हारी', महिला थानाध्यक्ष के छूते ही भड़कीं सांसद इकरा हसन; वीडियो वायरल

विज्ञापन

ग्रामीणों का बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के सामने ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर विद्युत तार लगे हुए हैं, जिन्हें कई बार शिकायत के बावजूद बदला नहीं गया। लोगों का कहना था कि विभाग मानकों के अनुरूप तार लगाने के बजाय गलत प्रकार के तार का उपयोग कर रहा है, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

एक घंटे तक नहीं उठने दिया शव
सूचना पर उप जिलाधिकारी नितिन तेवतिया और क्षेत्राधिकारी देश दीपक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों और महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी के सामने आकर लगभग एक घंटे तक शव उठाने नहीं दिया और विभाग के खिलाफ कार्रवाई तथा मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

बाद में अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed